आवेदन सौंप कर निष्पक्ष जांच की मांग की गयी

आवेदन सौंप कर निष्पक्ष जांच की मांग की गयी
डुमरी. थाना क्षेत्र के छोटा कटरा गांव में शनिवार को ग्रामीणों की बैठक हुई. इसमें गांव के ही कुछ व्यक्तियों द्वारा लगाये गये आरोपों पर चर्चा की गयी. बैठक में उपस्थित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने केतो देवी, प्रतिमा भगत, संजय, निकुंज बखला, जदुवा बखला और दर्शन उरांव द्वारा लगाये गये समाज से बहिष्कार, अवैध वसूली और घर जलाने की धमकी जैसे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से इन आरोपों को पूरी तरह निराधार, बेबुनियाद और झूठा बताते हुए कहा कि यह गांव की छवि खराब करने और आपसी सौहार्द बिगाड़ने की साजिश है. ग्रामीणों के अनुसार गांव में हमेशा से शांति और भाईचारा रहा है, जिसे गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने डुमरी थाना प्रभारी व बीडीओ को आवेदन सौंप कर निष्पक्ष जांच की मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके. मौके पर अनिल उरांव, सोहन उरांव, चैइता उरांव, जयचंद उरांव, हरेंद्र भगत, अनीश मिंज, तारकेश्वर भगत, अशोक उरांव, साबिर भगत, नारायण रजक, फिरदास उरांव, रवींद्र उरांव, नीरज मिंज, दीपक टोप्पो आदि उपस्थित थे.
इग्नासियुस छात्रावास में रजिस्ट्रेशन जारी
गुमला. इग्नासियुस छात्रावास नदीटोली सिसई रोड गुमला में मैट्रिक व इंटर के छात्रों का रजिस्ट्रेशन जारी है. छात्रावास में पानी, बिजली, शौचालय व मेस की सुविधा उपलब्ध है. यह जानकारी छात्रावास संचालक जेराल्ड संजय बाड़ा ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




