निविदा में नियमों की अनदेखी का लगाया आरोप

उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा
गुमला. शहर के सिसई रोड निवासी अमर प्रदीप कुजूर ने उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित को ज्ञापन सौंपकर समाज कल्याण शाखा गुमला द्वारा आयोजित निविदा प्रक्रिया में सरकारी नियमों की अनदेखी और मनमानी का आरोप लगाया है. उन्होंने इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है. अमर प्रदीप कुजूर ने बताया कि वे एमएसएमइ में अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) उद्यमी के रूप में पंजीकृत हैं और लगातार विभिन्न सरकारी निविदाओं में भाग ले रहे हैं. उनके अनुसार हाल के दिनों में गुमला जिले में आयोजित निविदाओं में एससी-एसटी उद्यमियों के लिए निर्धारित शर्तों का पालन नहीं किया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि निविदा प्रक्रियाओं को मनमाने ढंग से संचालित किया जा रहा है, जिससे स्थानीय एससी-एसटी उद्यमियों को वंचित होना पड़ रहा है. उन्होंने उल्लेख किया कि 19 जून को समाज कल्याण शाखा द्वारा पुनः एक निविदा आमंत्रित की गयी है, जिसका उद्देश्य आकांक्षी जिले के आदिवासी ब्लॉकों में पुराने आंगनबाड़ी केंद्रों को मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों में बदलना है. लेकिन इस निविदा में नियमों को इस प्रकार जटिल बना दिया गया है कि स्थानीय एससी-एसटी उद्यमी भाग ही नहीं ले पायेंगे. साथ ही एमएसएमइ के अंतर्गत मिलने वाले लाभों का उल्लेख निविदा में नहीं किया गया है. उन्होंने उपायुक्त से आग्रह किया है कि पूर्व की शर्तों को बरकरार रखा जाये और स्थानीय एससी-एसटी उद्यमियों को एमएसएमइ के तहत मिलने वाले सभी लाभ प्रदान किए जाये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




