दो युवतियों से गैंगरेप मामले के तीनों आरोपी गिरफ्तार, जेल

Updated at : 06 Apr 2026 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
दो युवतियों से गैंगरेप मामले के तीनों आरोपी गिरफ्तार, जेल

दो युवतियों से गैंगरेप मामले के तीनों आरोपी गिरफ्तार, जेल

विज्ञापन

गुमला. गुमला से एक ऐसी घटना सामने आयी है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है. पालकोट व सिसई थाना की दो युवतियों को दोस्ती के नाम पर पहले भरोसे में लेकर बुलाया गया और फिर सुनियोजित तरीके से उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया. डुमरडीह निवासी रोशन उरांव ने युवती को गुमला घूमने के बहाने बुलाया. इसके बाद युवती अपनी सहेली के साथ गुमला पहुंची. इधर आरोपी भी अपने साथी बरिसा गांव के बसंत उरांव के साथ आया. दोनों आरोपियों ने अलग-अलग बाइक पर युवतियों को सिसई स्थित नवरत्नगढ़ इलाके में घुमाने के लिए ले गये. शाम होते-होते आरोपियों ने सिसई से बियर खरीदी और जबरन युवतियों को खोरा जामटोली के एक सुनसान स्थान पर ले गये. वहां आरोपियों ने उन्हें बियर पिलाने का प्रयास किया. फिर दोनों के साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान एक युवती किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भाग निकली और पास के पुआल में छिप कर अपनी जान बचायी. उसने लोकेशन भेज कर परिजनों को सूचना दी. इसके बाद गांव के 30-40 युवक मौके पर पहुंचे और उसे सुरक्षित बाहर निकाला. इधर, दूसरी पीड़िता को आरोपियों ने बंधक बना कर रखा. उसका मोबाइल छीन लिया गया और उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया गया. इस बीच भागी हुई युवती के छिप जाने के बाद आरोपी रोशन ने अपने साथी बसंत के साथ मिल कर तीसरे युवक लालदेव उरांव को भी बुला लिया. इसके बाद तीनों ने मिलकर दूसरी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. इसके बाद आरोपियों ने दूसरी पीड़िता को छोड़ दिया और उसका मोबाइल लौटा दिया. वह किसी तरह पहली पीड़िता से संपर्क में आयी. दोनों घर पहुंच परिजनों को पूरी घटना बतायी. इसके बाद रविवार की देर रात परिजनों के साथ थाना पहुंच कर शिकायत दर्ज करायी. घटना की शिकायत दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में एक डुमरडीह पंचायत और दो असनी नकटीटोली के निवासी बताये जा रहे हैं. थाना प्रभारी महेंद्र करमाली ने प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी दते हुए बताया कि तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola