गुरु कृपा से ही जीवन में मिलती है सफलता : कल्याण बाबा

Updated at : 10 Jul 2025 11:46 PM (IST)
विज्ञापन
गुरु कृपा से ही जीवन में मिलती है सफलता : कल्याण बाबा

बर महादेव में गुरु महोत्सव का आयोजन, भगवान शिव के रुद्राभिषेक में शामिल हुए भक्त

विज्ञापन

बिशुनपुर. बिशुनपुर प्रखंड में गुरु पूर्णिमा पर रेहलदाग स्थित बर महादेव में कल्याण बाबा के नेतृत्व में गुरु महोत्सव का आयोजन किया गया. मौके पर प्रखंड के कई श्रद्धालुओं ने बर महादेव पहुंच कर मत्था टेका और विधिवत पूजा करते हुए भगवान शिव के रुद्राभिषेक में शामिल हुए. कल्याण बाबा ने कहा कि आज गुरु पूर्णिमा पर मेरे इष्ट गुरुदेव बाबा भोलेनाथ एवं गुरु घोर अघोर भगवान अवधूत की पूजा की गयी. उन्होंने कहा कि गुरु हर व्यक्ति को सही दिशा में ले जाने का कार्य करते हैं. गुरु कृपा से ही व्यक्ति जीवन में सफलता प्राप्त करता है व कल्याण के मार्ग में आगे बढ़ता है. इस बार गुरु पूर्णिमा के दिन इंद्र योग और वैधृति योग का शुभ संयोग बना है. इस योग में गुरु की पूजा से हर तरह के सिद्धियों की प्राप्ति होती है और जीवन में आने वाली समस्याएं दूर हो जाती हैं. गुरुमुख हुए विभिन्न जगहों से आये लोगों ने कल्याण बाबा से आशीर्वाद लिया. साथ ही कई श्रद्धालु बाबा से गुरुमुख भी हुए. इधर, बनारस से पहुंचे ब्राह्मण लग्न पांडे, मइहर से ऋषि राज आदि विद्वानों ने श्रद्धालुओं को लगातार विधि वक्त पूजा करायी. मौके पर राधिका देवी, संतोष साहू, हजारी प्रसाद साहू, विनोद प्रसाद साहू, सुकरु खेरवार, संतोष पुजारी, लालदेव भगत, रामप्रसाद लोहार उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola