ePaper

फर्जी आधार कार्ड व जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का खुलासा

Updated at : 20 Dec 2025 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
फर्जी आधार कार्ड व जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का खुलासा

आंध्रप्रदेश समेत कई राज्यों का बनता था फर्जी आधार कार्ड

विज्ञापन

सिसई(गुमला). गुमला के सिसई प्रखंड में प्रज्ञा केंद्र की आड़ में फर्जी आधार कार्ड व जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का मामला प्रकाश में आया है. करीब तीन साल से चल रहे इस गोरखधंधे का खुलासा उस समय हुआ, जब गुप्त सूचना पर बीडीओ रमेश कुमार यादव ने शनिवार को बसिया रोड स्थित इंडिया सर्विस प्रज्ञा केंद्र पर अचानक छापेमारी की. छापेमारी में प्रज्ञा केंद्र से बीडीओ ने दर्जनों जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और आधार कार्ड बनाने का आवेदन जब्त किया है. पूछताछ में संचालक नफीस अकबर द्वारा कोई ठोस संतोषजनक जवाब नहीं देने पर बीडीओ ने प्रज्ञा केंद्र के सभी सिस्टम को जब्त कर थाना को सौंप दिया है. जानकारी के अनुसार जब्त किये गये अधिकतर आधार कार्ड व जन्म प्रमाण पत्र आंध्रप्रदेश समेत कई अन्य जगहों की बतायी जा रही है. प्रशासन की इस कार्रवाई से सिसई में हड़कंप मच गया है.

दो से 10 हजार में बनता था फर्जी आधार कार्ड

लोगों ने बताया कि तीन साल से यहां आधार कार्ड व जन्म- मृत्य प्रमाण पत्र बनाने का गोरखधंधा चल रहा है. संचालक द्वारा सरकार के लाइसेंस से सेंटर चलाने व आधार कार्ड बनाये जाने की बात लोगों को बताया जाता था, जो आधार कार्ड रांची समेत कहीं सुधार नहीं होता है. वह यहां मोटी रकम लेकर दो से तीन दिन में सुधार करा कर दिया जाता था. आधार कार्ड सुधारने के लिए तीन हजार से 10 हजार तक की मोटी रकम ली जाती है. वहीं दो हजार से पांच हजार रुपये लेकर एक से दो दिन में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बना कर दिया जाता है. प्रज्ञा केंद्र में अधिकतर रात में ही आधार का कार्य किया जाता है.

ग्राहक खोज कर लाते थे बिचौलिये

ग्राहकों को इंडिया डिजिटल सर्विसेज प्रज्ञा केंद्र लाने के लिए बिचौलिये भी थे. बिचौलिये प्रखंड मुख्यालय स्थित सरकारी आधार सेंटर के इर्द-गिर्द घूमते रहते थे. परेशान ग्राहकों से संपर्क कर उन्हें बसिया रोड स्थित प्रज्ञा केंद्र लाने का काम करते थे. इसके बदले में उन्हें मोटी रकम कमीशन में मिलती थी.

मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी: बीडीओ

बीडीओ रमेश कुमार यादव ने कहा कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गयी है. छापेमारी में कई दस्तावेज व सिस्टम जब्त किये गये हैं. मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola