नौवीं के छात्र ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

Updated at : 13 Mar 2026 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
नौवीं के छात्र ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

नौवीं के छात्र ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

विज्ञापन

पालकोट. बंगरू पंचायत अंतर्गत पतराटोली गांव के 16 वर्षीय छात्र अनिल उरांव ने गुरुवार की रात गांव के कौआसेरा जंगल में महुआ पेड़ पर रस्सी से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. अनिल बंगरू मुखिया पूनम एक्का का भतीजा था. शुक्रवार की सुबह महुआ चुनने गये गांव के लोगों ने महुआ पेड़ में अनिल को फांसी के सहारे लटका देख घटना की सूचना परिजनों को दी. मृत छात्र के पिता फिलिप बारला ने बताया कि अनिल का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था. सबसे पहले वह करौंदाबेड़ा स्कूल में पढ़ाई करता था. इसके बाद संत पीटर उवि लौवाकेरा में नामांकन कराया गया. लेकिन वहां भी उसकी मानसिक स्थिति में सुधार नहीं हुआ. तो कंदर्प उवि पालकोट में वर्ग नौ में नामांकन कराये. इधर कुछ महीनों से उसकी मानसिक स्थिति अधिक खराब होने के कारण उसे घर पर रख रहे थे. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पालकोट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

अधेड़ ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

बसिया. थाना क्षेत्र के जामडाग गांव निवासी 45 वर्षीय बासिल टोपनो ने घर के अंदर रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने बसिया थाना को सूचना दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की. इसके बाद शुक्रवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेजा गया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. जानकारी के अनुसार आत्महत्या करने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola