कुएं से मिला सड़ा-गला शव

Published at :18 Apr 2026 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
कुएं से मिला सड़ा-गला शव

कुएं से मिला सड़ा-गला शव

विज्ञापन

बसिया. थाना क्षेत्र के लालपुर सरना से सुनसान झाड़ियों के बीच स्थित कुएं से एक व्यक्ति कि सड़ी गली लाश मिलने से सनसनी फैल गयी. शव की पहचान तुरीबीरा निवासी 45 वर्षीय दिलीप लोहरा (पिता- कलींद्र लोहरा के रूप में हुई है. दिलीप की मां दयामणि देवी ने बताया कि दिलीप 12 दिन पूर्व लालपुर निवासी मांगू खड़िया के घर चामछुट्टी प्रोग्राम में शामिल होने और कमाने के लिए बाहर जाने की बात कह कर निकला था. दो तीन दिन तक परिजनों ने उसकी खोजबीन की. लेकिन कहीं पता नहीं चला तो उन्हें लगा कि दिलीप कहीं बाहर कमाने चला गया होगा. लेकिन शनिवार की दोपहर में ग्रामीणों को कुएं से दुर्गंध आयी, तभी कुएं में झांक कर देखा तो एक शव तेरता नजर आया, जिसकी सूचना बसिया पुलिस को दी गयी. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला. आसपास के लोगों ने उसकी पहचान दिलीप लोहरा के रूप में की. पुलिस के अनुसार दिलीप की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेजते हुए मामले की जांच में जुटी है. दिलीप कि पत्नी सीमा देवी घर में ही रहती है, जबकि उसका एक 20 वर्षीय बेटा वीरेंद्र लोहरा है, जो काम की तलाश में गोवा गया है. वहीं उसकी 18 वर्षीय बेटी प्रीति कुमारी रांची में रह कर पढ़ाई करती है. घ

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola