गुमला में छेड़खानी के आरोप में तीन युवकों की पिटाई, एक की मौत

Published at :21 Mar 2017 10:28 PM (IST)
विज्ञापन
गुमला में छेड़खानी के आरोप में तीन युवकों की पिटाई, एक की मौत

संवाददाता गुमला पालकोट प्रखंड मुख्यालय के धोबी मुहल्ला में मंगलवार की रात आठ बजे छेड़खानी के आरोप में ग्रामीणों ने तीन युवकों की जमकर पिटाई कर दी. इस पिटाई के कारण एक युवक मोहम्मद ताहिर की इलाज के दौरान मौत हो गयी. जबकि दो युवकों की स्थिति गंभीर है. गंभीर स्थिति में पालकोट अस्पताल ने […]

विज्ञापन

संवाददाता गुमला

पालकोट प्रखंड मुख्यालय के धोबी मुहल्ला में मंगलवार की रात आठ बजे छेड़खानी के आरोप में ग्रामीणों ने तीन युवकों की जमकर पिटाई कर दी. इस पिटाई के कारण एक युवक मोहम्मद ताहिर की इलाज के दौरान मौत हो गयी. जबकि दो युवकों की स्थिति गंभीर है. गंभीर स्थिति में पालकोट अस्पताल ने घायलों को गुमला रेफर कर दिया.

घायलों के नाम मोहम्मद महमूद व राजा है. बताया जा रहा है कि लोगों ने तीनों युवकों को छेड़खानी करते रंगे हाथों पकड़ा. ये लोग एक लड़की को प्रेम पत्र देने गये थे. उसके बाद लोगों ने तीनों की जमकर धुनाई कर दी. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और तीनों को भीड़ से बचाकर अस्पताल में गयी.

डॉक्टर ने इलाज किया. लेकिन गुमला में एक की मौत हो गयी. वहीं घायल दो युवकों को रांची रेफर कर दिया गया है. मृतक के कुछ लोगों ने कहा कि ताहिर, महमूद व राजा गुप्ता बैठे हुए थे. तभी तीनों के ऊपर हमला हुआ है. जिसमें ताहिर की मौत हो गयी.

लोग यह भी कह रहे हैं कि घटना के बाद इसे राजनीति का रंग दिया जा रहा है. घटना के बाद पालकोट में माहौल गरमा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola