लाभुकों के सत्यापन करने के लिए जागरूकता रथ रवाना

Published at :27 Apr 2026 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
लाभुकों के सत्यापन करने के लिए जागरूकता रथ रवाना

लाभुकों के सत्यापन करने के लिए जागरूकता रथ रवाना

विज्ञापन

गुमला. वित्तीय वर्ष 2026-2027 में केंद्र व राज्य प्रायोजित पेंशन योजनाओं के सभी लाभुकों व मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान पेंशन योजना के लाभुकों के भौतिक सत्यापन के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार को समारहणालय परिसर से तीन एलइडी जागरूकता रथ रवाना किया गया. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलेश्वर महतो, सिविल सर्जन गुमला डॉक्टर शंभूनाथ चौधरी, सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा कोषांग) ललन कुमार रजक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप भगत, जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां समेत अन्य संबंधित पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर जागरूकता रथ को रवाना किया. उपायुक्त ने लाभुकों से कहा कि वे निर्धारित समयावधि में अपना भौतिक सत्यापन करवाते हुए आवश्यक दस्तावेज पंचायत सचिव, जनसेवक, रोजगार सेवक अथवा आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका के पास अवश्य जमा करें, ताकि उन्हें समय पर पेंशन की राशि सीधे उनके बैंक खाते में प्राप्त हो सके. सहायक निदेशक ललन कुमार रजक ने बताया कि अभियान के अंतर्गत प्रत्येक लाभुक का सत्यापन एवं प्रावधान अनुसार विलोपन की कार्रवाई की जायेगी. इसके लिए पंचायत सचिव को पंचायत स्तर पर नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है. उनके सहयोग के लिए जनसेवक, रोजगार सेवक व सेविका-सहायिका की टीम गठित की गयी है. टीम द्वारा 25 अप्रैल से 25 मई 2026 तक ग्रामवार एवं पंचायतवार डोर-टू-डोर जाकर सत्यापन कार्य संपन्न किया जायेगा. अभियान के दौरान छूटे हुए लाभुकों का आधार व मोबाइल नंबर संग्रह कर संबंधित पोर्टल पर दर्ज किया जायेगा. साथ ही सत्यापन के बाद संकल्प के अनुसार अयोग्य लाभुकों का विलोपन किया जायेगा, ताकि योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र व्यक्तियों तक सुनिश्चित हो सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola