रुपयों से भरा पर्स लेकर भागे उच्चके
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Mar 2017 7:31 AM (IST)
विज्ञापन

डलोहरदगा. शहरी क्षेत्र के बड़ा तालाब के पास स्थित डायमंड स्टोर में खरीदारी करने गयी एक महिला का पर्स उचक्के ले भागे. कैरो प्रखंड के चरिमा गांव निवासी अंजु उरांव (पति सहदेव उरांव) भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा से 50 हजार रुपया निकाल कर डायमंड स्टोर में खरीदारी करने पहुंची. इसी बीच उसके गोद में […]
विज्ञापन
डलोहरदगा. शहरी क्षेत्र के बड़ा तालाब के पास स्थित डायमंड स्टोर में खरीदारी करने गयी एक महिला का पर्स उचक्के ले भागे.
कैरो प्रखंड के चरिमा गांव निवासी अंजु उरांव (पति सहदेव उरांव) भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा से 50 हजार रुपया निकाल कर डायमंड स्टोर में खरीदारी करने पहुंची. इसी बीच उसके गोद में लिये पुत्र ने शौच कर दिया, जिसे धोने के लिए पर्स दुकान के काउंटर में छोड़कर बाहर आयी और जब लौट कर देखी तो वहां से उसका पर्स गायब था.
अंजु ने बताया कि उसके पर्स में पहले से 24 हजार एवं बैंक से निकाला गया 50 हजार कुल 74 हजार रुपये थे. महिला के शोर मचाने के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गयी और पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस भारतीय स्टेट बैंक पहुंची और सीसीटीवी कैमरे को देखा. उसके बाद डायमंड स्टोर पहुंच कर दुकानदार से पूछताछ की. अब तक इस चोरी का कोई सुराग नहीं मिला है. अंदाजा लगाया जा रहा है कि बैंक से ही कोई व्यक्ति महिला का पीछा कर रहा था और मौका मिलते ही उसका पर्स ले भागा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




