होली में कपड़ा खरीदने को लेकर हुए विवाद में शराबी पति ने पत्नी को टांगी से काटा, मौत

Updated at : 14 Mar 2017 11:49 AM (IST)
विज्ञापन
होली में कपड़ा खरीदने को लेकर हुए विवाद में शराबी पति ने पत्नी को टांगी से काटा, मौत

गुमला : गुमला जिला अंतर्गत जारी थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव निवासी बलराम सिंह ने अपनी पत्नी मनकुमारी देवी को टांगी से काटकर हत्या कर दी. घटना रविवार रात दस बजे की है. बलराम शराब के नशे में धुत था. होली में कपड़ा खरीदने को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और बलराम ने […]

विज्ञापन

गुमला : गुमला जिला अंतर्गत जारी थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव निवासी बलराम सिंह ने अपनी पत्नी मनकुमारी देवी को टांगी से काटकर हत्या कर दी. घटना रविवार रात दस बजे की है. बलराम शराब के नशे में धुत था. होली में कपड़ा खरीदने को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और बलराम ने अपनी पत्नी को टांगी से काट दिया. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.

पुलिस ने सोमवार की सुबह को घटना स्थल पहुंच आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. मृतका के चार बच्चे हैं जो अपनी दादी के पास रहते हैं. बताया जा रहा है कि आरोपी बलराम शराबी है. अक्सर शराब पीकर घर आने के बाद पत्नी से लड़ाई करता था. पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार होली पर्व को लेकर मनकुमारी ने अपने पति बलराम को कपड़ा खरीदने के लिए कही थी. लेकिन बलराम कपड़ा खरीदने के बजाये शराब पीकर घर पहुंचा. मनकुमारी ने कपड़ा की मांग की तो बलराम भड़क गया.

रविवार रात दस बजे दोनों के बीच कहासुनी हो गयी. शराब के नशे में होने के कारण बलराम ने घर पर रखे टांगी से मनकुमारी को काट दिया. घटना की सूचना पर सोमवार की सुबह को सीसी करमटोली पंचायत के मुखिया सह बीस सूत्री के प्रखंड अध्य्क्ष दिलीप बड़ाइक श्रीनगर पहुंचे. घटना की जानकारी ली. मुखिया ने कहा कि इस क्षेत्र में अपराध, मारपीट व हत्या का मुख्य कारण शराब व हड़िया है. उन्होंने महिलाओं से शराब व हड़िया की बिक्री का विरोध करने की अपील किया है. मुखिया ने कहा कि मैं खुद गांव में लोगों को जागरूक करूंगा.

– शराब के कारण मनकुमारी की हत्या हुई है. उन्होंने लोगों से अपील किया है कि हड़िया व दारू बनाना और बेचना बंद करें. अगर इसपर प्रतिबंध नहीं लगता है तो मजबूरन पुलिस कार्रवाई करेगी.

सुदामा चौधरी, थाना प्रभारी, जारी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola