आरोपी गिरफ्तार

Published at :08 Mar 2017 8:44 AM (IST)
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार

पहले चार बार जेल जा चुका है पालकोट : पालकोट थाना की पुलिस ने प्रेमिका से मिलने आये पीएलएफआइ के पूर्व उग्रवादी घुरन उरांव को गिरफ्तार किया है. वह राजकीयकृत मध्य विद्यालय चीरोडीह के शिक्षक के अपहरण का आरोपी है. पूर्व में वह चार बार जेल जा चुका है. पुलिस ने उसे पिंजराडीपा के पास […]

विज्ञापन
पहले चार बार जेल जा चुका है
पालकोट : पालकोट थाना की पुलिस ने प्रेमिका से मिलने आये पीएलएफआइ के पूर्व उग्रवादी घुरन उरांव को गिरफ्तार किया है. वह राजकीयकृत मध्य विद्यालय चीरोडीह के शिक्षक के अपहरण का आरोपी है.
पूर्व में वह चार बार जेल जा चुका है. पुलिस ने उसे पिंजराडीपा के पास से उस समय पकड़ा, जब वह अपनी प्रेमिका से मिलने आया था. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिली कि चीरोडीह स्कूल के शिक्षक के अपहरण का आरोपी घुरन पिंजराडीपा आया हुआ है. इस सूचना पर एसडीपीओ बच्चनदेव कुजूर, थाना प्रभारी नित्यानंद महतो, एसआइ जेके सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और घुरन को पकड़ने के लिए घेराबंदी की. घुरन भागने का प्रयास किया, लेकिन खदेड़ कर पुलिस ने उसे पकड़ा.
थाना प्रभारी नित्यानंद महतो ने बताया कि घुरन पूर्व में उग्रवादी था. अभी अपना अपराधी संगठन बनाया था. शिक्षक अपहरण मामले में पहले दो लोगों को जेल भेजा गया था. तीसरा आरोपी घुरन था, जो फरार था. गुप्त सूचना पर पुलिस ने उसे पकड़ा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola