झारखंड में नारी मुक्ति आंदोलन मनायेंगे माओवादी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Mar 2017 8:36 AM (IST)
विज्ञापन

आठ मार्च से 15 मार्च तक कार्यक्रम होगा. भाकपा माओवादी गांव-गांव में सभा करेंगे. इसके लिए माओवादियों ने बड़ी तैयारी की है. गुमला : झारखंड राज्य के सभी जिलों में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन भाकपा माओवादी नारी मुक्ति आंदोलन मनायेंगे. इसके लिए माओवादियों ने बड़ी तैयारी की है. आठ मार्च से 15 मार्च तक कार्यक्रम होगा. […]
विज्ञापन
आठ मार्च से 15 मार्च तक कार्यक्रम होगा.
भाकपा माओवादी गांव-गांव में सभा करेंगे.
इसके लिए माओवादियों ने बड़ी तैयारी की है.
गुमला : झारखंड राज्य के सभी जिलों में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन भाकपा माओवादी नारी मुक्ति आंदोलन मनायेंगे. इसके लिए माओवादियों ने बड़ी तैयारी की है. आठ मार्च से 15 मार्च तक कार्यक्रम होगा. माओवादियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी कर ली है.
इस दौरान कई गांवों में सभा करेंगे. नारी मुक्ति आंदोलन का शुभारंभ आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गुमला जिला से होगी. भाकपा माओवादी के कोयल शंख जोनल कमेटी के प्रवक्ता शिवनंदन भगत ने कहा है कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना हो या फिर लक्ष्मी लाडली योजना यह सब दिखावा है. डायन प्रथा हावी है, अंधविश्वास में महिलाएं मर रही हैं. शिवनंदन ने कहा है कि हमारे संगठन की महिलाओं को पकड़ कर पुलिस अमानवीय यातनाएं देती है. जबरन उन्हें गुनाहकार साबित करने के बाद टॉर्चर करते हैं. जिस प्रकार महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है, उसी को देखते हुए भाकपा माओवादी देशभर में नारी मुक्ति आंदोलन कार्यक्रम करने जा रहा है. इसके तहत झारखंड राज्य के सभी जिलों में कार्यक्रम होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




