पंजाब में पटियाला के पास धमाका, रेल पटरी क्षतिग्रस्त, एक शव बरामद

Updated at :28 Apr 2026 9:45 AM
विज्ञापन
Punjab Explosion

धमाके के बाद रेल पटरी ठीक करते रेलवे कर्मचारी, फोटो पीटीआई

Punjab Explosion: पंजाब के पटियाला में सोमवार रात शंभू-अंबाला रेल पटरी के पास विस्फोट हुआ. जिससे पटरी को नुकसान पहुंचा.

विज्ञापन

Punjab Explosion: पुलिस के अनुसार- घटना स्थल शंभू-अंबाला रेल पटरी के पास से एक अज्ञात शव भी मिला है. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि इसका संबंध सोमवार देर रात हुए विस्फोट से है या नहीं. पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वरुण शर्मा ने बताया कि विस्फोट से रेल पटरियों को भी कुछ नुकसान पहुंचा है. यह घटना रात करीब 10 बजे मालगाड़ियों के लिए निर्धारित पटरियों के पास हुई.

विस्फोट की खबर मिलते ही एक्टिव हुए अधिकारी

विस्फोट की खबर मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे.

घटना की हो रही जांच

पुलिस अधीक्षक वरुण शर्मा ने पीटीआई को बताया, कम तीव्रता का एक विस्फोट हुआ है. एक अज्ञात शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है. जब उनसे पूछा गया कि क्या मृतक की मौत विस्फोट के कारण हुई है, तो उन्होंने कहा, मामले की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें: होर्मुज खोलने को तैयार हुआ ईरान, लेकिन अमेरिका के सामने रख दी यह दो शर्त

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola