उग्रवादियों का सड़क निर्माण कैंप पर हमला

सिसई (गुमला) : सिसई थाना क्षेत्र के पंडरानी गांव में बाबर्रीक प्रोजेक्ट लिमिटेड कंपनी के कैंप पर पीएलएफआइ के उग्रवादियों ने बुधवार आधी रात को हमला कर सड़क का काम बंद करा दिया. सिसई से घाघरा तक सड़क का निर्माण 84 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है. उग्रवादियों ने परची देकर लेवी […]
सिसई (गुमला) : सिसई थाना क्षेत्र के पंडरानी गांव में बाबर्रीक प्रोजेक्ट लिमिटेड कंपनी के कैंप पर पीएलएफआइ के उग्रवादियों ने बुधवार आधी रात को हमला कर सड़क का काम बंद करा दिया. सिसई से घाघरा तक सड़क का निर्माण 84 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है.
उग्रवादियों ने परची देकर लेवी की मांग की और कैंप में मौजूद लोगों के साथ मारपीट भी की है. जानकारी के अनुसार, रात करीब 12 बजे 10 उग्रवादी कैंप पहुंचे और फायरिंग करते हुए पहरा दे रहे लोगों को कब्जे में ले लिया, फिर मुंशी के कमरे का दरवाजा खुलवाया.
उसकी कनपटी में पिस्तौल सटा कर कहा : दो दिसंबर को संपर्क करने को कहा था, पर ध्यान नहीं दिया. उग्रवादियों ने मुंशी को 24 घंटे के अंदर संपर्क करने को कहा है. संपर्क नहीं करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है.
मालूम हो कि सिसई सहिजाना, घाघरा तक लगभग 35 किमी सड़क का निर्माण लगभग 84 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है, जिसका कैप पंडरानी गांव में है. सूचना मिलने पर एएसपी सरोज कुमार, एसडीपीओ बच्चनदेव कुजूर, थाना प्रभारी अजय कुमार ठाकुर दलबल के साथ घटनास्थल स्थल पहुंचे और मामले की जानकारी ली. समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में प्राथमिक दर्ज नहीं की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




