व्यापारियों को जीएसटी की दी गयी जानकारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Mar 2017 8:36 AM (IST)
विज्ञापन

पोद्दार धर्मशाला में जीएसटी पर कार्यशाला गुमला : चेंबर ऑफ काॅमर्स गुमला द्वारा बुधवार को पोद्दार धर्मशाला में जीएसटी पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. मौके पर रांची सेवाकर प्रमंडल व केंद्रीय उत्पाद शुल्क के अधिकारियों द्वारा गुमला जिले के व्यापारियों को जीएसटी के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी. बताया गया कि एक […]
विज्ञापन
पोद्दार धर्मशाला में जीएसटी पर कार्यशाला
गुमला : चेंबर ऑफ काॅमर्स गुमला द्वारा बुधवार को पोद्दार धर्मशाला में जीएसटी पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. मौके पर रांची सेवाकर प्रमंडल व केंद्रीय उत्पाद शुल्क के अधिकारियों द्वारा गुमला जिले के व्यापारियों को जीएसटी के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी. बताया गया कि एक जुलाई से यह लागू हो रहा है. रांची से आये अधीक्षक आलोक कुमार, एसएनपी सिंह, निरीक्षक परवेज आलम व नीरज कुल्लू ने बारी-बारी से जीएसटी के संबंध में जानकारी दी.
बताया गया कि सरकार एक राष्ट्र, एक बाजार व एक टैक्स के तहत जीएसटी को लागू कर रही है. एक जुलाई से यह लागू हो रहा है. जीएसटी में तीन तरह का टैक्स सीजीएसटी, आइजीएसटी व एसजीएसटी लगेगा. 20 लाख से कम टर्न ओवर वाले व्यवसायियों को जीएसटी में रजिस्टर्ड नहीं होना है. लेकिन अगर जो रजिस्टर्ड व्यापारी हैं और समय से रिटर्न नहीं भरते हैं, तो उन्हें पांच हजार रुपये का फाइन देना होगा. चेंबर के अध्यक्ष अमित महेश्वरी व सचिव हिमांशु केसरी ने कार्यक्रम के बाद बताया कि जीएसटी में 17 टैक्स को मिला कर एक टैक्स बनाया गया है, जो जीएसटी कहलाता है. आप अपनी व्यापार की जानकारी अब छिपा नहीं सकते हैं. आधार से लिंक होने के कारण आप कोई भी गड़बड़ी करेंगे, तो पकड़ में आ जायेंगे.
वैसे लोगों को जुर्माना देना होगा. जीएसटी में प्रत्येक माह तीन रिटर्न दाखिल करना होगा. जीएसटी पैन कार्ड से लिंक है. इससे पहले रांची से आये अतिथियों का अध्यक्ष, सचिव व राजेश गुप्ता ने स्वागत किया. मौके पर महेश कुमार लाल, मनीष कुमार, मोहम्मद सब्बू, दामोदर कसेरा, दुर्गा गुप्ता, अमित पोद्दार, पदम साबू, अजय भगत, मनोज मालानी, संतोष केसरी, अमित केसरी, दीप खंडेलवाल, कुंदन कुमार, गोविंद पटेल, हरि मालानी, नवल साबू, दिलीप साबू, गोविंद पटेल, तपेश्वर लाल, दीपक मालानी, मनोज शर्मा, नवीन अग्रवाल, गुरमित सिंह व हरजीत सिंह सहित कई लोग थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




