जैरागी टोंगरी में हो रहा है अवैध खनन कार्य

Published at :02 Mar 2017 8:35 AM (IST)
विज्ञापन
जैरागी टोंगरी में हो रहा है अवैध खनन कार्य

ठेकेदार मजदूरों से पत्थर तुड़वा रहे हैं जान हथेली पर रख पहाड़ तोड़ रहे मजदूर डुमरी(गुमला) : डुमरी प्रखंड के जैरागी गांव के जैरागी टोंगरी में अवैध खनन से वन व पर्यावरण को नुकसान हो रहा है. वहीं स्थानीय मजदूर कुछ पैसों के लिए अपनी जान हथेली पर रख कर पत्थर तोड़ रहे हैं. यह […]

विज्ञापन
ठेकेदार मजदूरों से पत्थर तुड़वा रहे हैं
जान हथेली पर रख पहाड़ तोड़ रहे मजदूर
डुमरी(गुमला) : डुमरी प्रखंड के जैरागी गांव के जैरागी टोंगरी में अवैध खनन से वन व पर्यावरण को नुकसान हो रहा है. वहीं स्थानीय मजदूर कुछ पैसों के लिए अपनी जान हथेली पर रख कर पत्थर तोड़ रहे हैं. यह सब कार्य स्थानीय ठेकेदार विभाग से मिल कर कर रहे हैं. टोंगरी को काट कर पत्थर निकाला जा रहा है. वन व सरकारी जमीन पर बेरोकटोक अवैध तरीके से सैकड़ों एकड़ जमीन पर फैले पत्थरों का खनन कराया जा रहा है. अवैध खनन से सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है. डुमरी व चैनपुर प्रखंड में रोजाना कई ट्रैक्टर पत्थर अवैध रूप से ले जाये जा रहे हैं. अवैध तरीके से पत्थर का खनन का यह काम वर्षों से चल रहा है.
इस काम में खनन व वन विभाग से लेकर कई अधिकारियों की मिलीभगत भी बतायी जाती है. यह सारा खेल पत्थर माफिया परदे के पीछे रह कर करते हैं. इस संबंध में वनपाल गंगाराम बड़ाइक ने कहा कि जैरागी टोंगरी में अवैध खनन के संबंध में सूचना नहीं है. अगर खनन हो रहा है, तो मैं इसकी जांच कर कार्रवाई करूंगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola