नक्सली हिंसा के शिकार सुनेश्वर ने मांगा घर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Mar 2017 8:34 AM (IST)
विज्ञापन

बिशुनपुर. नक्सली हिंसा के शिकार मरवई गांव के सुनेश्वर उरांव ने जनता दरबार में डीसी से इंदिरा आवास की मांग की है. सुनेश्वर ने कहा कि तीन सितंबर 2014 को नक्सलियों की खोज में निकाली पुलिस ने मरवई गांव में अंधाधुंध फायरिंग की थी. इसमें एक मजदूर की मौत हो गयी थी, जबकि दो लोग […]
विज्ञापन
बिशुनपुर. नक्सली हिंसा के शिकार मरवई गांव के सुनेश्वर उरांव ने जनता दरबार में डीसी से इंदिरा आवास की मांग की है. सुनेश्वर ने कहा कि तीन सितंबर 2014 को नक्सलियों की खोज में निकाली पुलिस ने मरवई गांव में अंधाधुंध फायरिंग की थी. इसमें एक मजदूर की मौत हो गयी थी, जबकि दो लोग घायल हो गये थे. इसमें सुनेश्वर को गोली लगी, तो उसका पैर काटना पड़ा था.
प्रशासन ने इलाज कराया, लेकिन सरकार व प्रशासन की ओर से कोई सुविधा नहीं मिली. कई बार उसने प्रशासन से मुआवजा की मांग की, पर, प्रशासन ने सुध नहीं ली. सुनेश्वर ने बुधवार को जनता दरबार में पुन: डीसी से घर बनवाने की मांग की है. इसपर डीडीसी नागेंद्र कुमार सिन्हा ने सुनेश्वर से कागजात उपलब्ध कराने के लिए कहा, ताकि घर बनाने में प्रशासन मदद कर सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




