प्रश्न पत्र लीक होने की सूचना पर सेंटर पहुंचे डीसी व एसपी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Mar 2017 8:29 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला : इंटर साइंस की परीक्षा में मंगलवार को प्रश्न पत्र लीक होने की सूचना पर डीसी श्रवण साय व एसपी चंदन कुमार झा परीक्षा केंद्र पहुंचे. यहां पहुंचते ही अधिकारी विद्यार्थियों का पॉकेट टटोलने लगे. ऐसे विद्यार्थियों के पॉकेट से कुछ नहीं मिला. लेकिन इस दरम्यान 20 मिनट तक परीक्षार्थी परेशान व डरे रहे. […]
विज्ञापन
गुमला : इंटर साइंस की परीक्षा में मंगलवार को प्रश्न पत्र लीक होने की सूचना पर डीसी श्रवण साय व एसपी चंदन कुमार झा परीक्षा केंद्र पहुंचे. यहां पहुंचते ही अधिकारी विद्यार्थियों का पॉकेट टटोलने लगे. ऐसे विद्यार्थियों के पॉकेट से कुछ नहीं मिला. लेकिन इस दरम्यान 20 मिनट तक परीक्षार्थी परेशान व डरे रहे. अधिकारियों की जांच में एसएस बालक हाई स्कूल गुमला के परीक्षा केंद्र में कुछ नहीं मिला. डीसी व एसपी ने परीक्षा केंद्र में ड्यूूटी कर रहे कर्मचारी व बरामदे में घूम रहे कुछ युवकों के मोबाइल की जांच की. स्कूल के लिपिक अजय किशोर पांडेय व सभी स्कूल के कर्मचारियों के मोबाइल की जांच की गयी.
अधिकारी केंद्र अधीक्षक सह स्कूल की एचएम मंजुला एक्का के कार्यालय पहुंच कर प्रश्न पत्रों के लीक होने के संबंध में जानकारी मांगी, लेकिन एचएम ने कहा कि यहां से कोई प्रश्न पत्र लीक नहीं हुआ है. इसके बाद अधिकारी वहां से चले गये. एचएम ने डीसी से कहा कि परीक्षा शुरू होने के दिन से वीक्षक व परीक्षार्थियों को मोबाइल नहीं लाने की हिदायत दी गयी, इसलिए कोई भी परीक्षार्थी व वीक्षक मोबाइल नहीं लाते हैं. अधिकारियों ने कक्षावार घूम-घूम कर निरीक्षण किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




