वार्ड पांच में स्वच्छता रैली निकाली गयी

Published at :30 Nov 2016 7:51 AM (IST)
विज्ञापन
वार्ड पांच में स्वच्छता रैली निकाली गयी

सिमडेगा. वार्ड नंबर पांच को खुले में शौच मुक्त घोषित किये जाने के उपलक्ष्य में मंगलवार को स्वच्छता रैली निकाली गयी. रैली का नेतृत्व सिटी मैनेजर अनंत खाखा व वार्ड आयुक्त कुलदीप किंडो कर रहे थे. रैली की शुरुआत वार्ड नंबर पांच से की गयी. रैली में शामिल लोग यह हमने ठाना है, भारत को […]

विज्ञापन
सिमडेगा. वार्ड नंबर पांच को खुले में शौच मुक्त घोषित किये जाने के उपलक्ष्य में मंगलवार को स्वच्छता रैली निकाली गयी. रैली का नेतृत्व सिटी मैनेजर अनंत खाखा व वार्ड आयुक्त कुलदीप किंडो कर रहे थे.
रैली की शुरुआत वार्ड नंबर पांच से की गयी. रैली में शामिल लोग यह हमने ठाना है, भारत को स्वच्छ बनाना है आदि नारेबाजी कर रहे थे. रैली अलबर्ट एक्का स्टेडियम रोड, कचहरी रोड व मुख्य पथ हाेते हुए प्रिंस चौक तक गयी. यहां से पुन: नगर भवन पहुंची. इस दौरान लोगों के बीच स्वच्छता जागरूकता अभियान भी चलाया गया. स्वच्छ रहने एवं स्वच्छता के लिए लोगों को प्रेरित करने का आग्रह किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola