जनता दरबार में डीसी ने सुनी फरियाद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Nov 2016 7:50 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला : डीसी श्रवण साय ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगा कर लोगों की फरियाद सुनी. राशन कार्ड, जमीन बंटवारा, जमीन खरीद-बिक्री, बिजली, सड़क व नक्सली हिंसा में मारे गये लोगों के परिजनों ने मुआवजा से संबंधित समस्या डीसी के समक्ष रखा. घाघरा प्रखंड की तारा देवी ने कहा कि घाघरा […]
विज्ञापन
गुमला : डीसी श्रवण साय ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगा कर लोगों की फरियाद सुनी. राशन कार्ड, जमीन बंटवारा, जमीन खरीद-बिक्री, बिजली, सड़क व नक्सली हिंसा में मारे गये लोगों के परिजनों ने मुआवजा से संबंधित समस्या डीसी के समक्ष रखा.
घाघरा प्रखंड की तारा देवी ने कहा कि घाघरा अंचल के कुछ कर्मचारी रिश्वत नहीं मिलने के कारण उसका इंदिरा आवास नहीं बना रहे हैं, जबकि उसका इंदिरा आवास पूर्व में ही स्वीकृत हो गया है. इसके बावजूद घर बनाने में लोग अड़चन डाले हुए हैं. लोहरदगा रोड शिव नगर निवासी अशोक कुमार साहू ने अपनी बेटी अंकिता कुमारी का आय प्रमाण पत्र नहीं बनने की शिकायत की. कहा कि चार महीना पहले प्रज्ञा केंद्र में आवेदन दिया था. उसे प्रमाण पत्र के लिए दौड़ाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










