सड़क हादसे में एक की मौत, दूसरा घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Nov 2016 8:23 AM (IST)
विज्ञापन

कामडारा : प्रखड के कोंसा सेमरटोली निवासी लक्ष्मण सिंह (35) की मौत कोटबो पुलिया के समीप सड़क हादसे में हो गयी, जबकि बजरंग सिंह घायल हो गये. प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने घायल को रिम्स रेफर कर दिया. घटना मंगलवार की देर शाम की है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल […]
विज्ञापन
कामडारा : प्रखड के कोंसा सेमरटोली निवासी लक्ष्मण सिंह (35) की मौत कोटबो पुलिया के समीप सड़क हादसे में हो गयी, जबकि बजरंग सिंह घायल हो गये. प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने घायल को रिम्स रेफर कर दिया. घटना मंगलवार की देर शाम की है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार, लक्ष्मण सिंह व बजरंग सिंह रायकेरा बाजार से बाइक से घर लौट रहे थे. इसी के क्रम में कोटबो पुलिया के पास अनियंत्रित होकर गिर गये. दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने लक्ष्मण को मृत घोषित कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










