चुनाव के लिए अधिसूचना जारी

Published at :10 Nov 2016 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
चुनाव के लिए अधिसूचना जारी

डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन गुमला : डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन गुमला द्वारा सत्र 2017-20 के लिए चार पदों के चुनाव की अधिसूचना बुधवार को जारी कर दी गयी है. जिसमें उपाध्यक्ष, सह सचिव, कोषाध्यक्ष व संगठन सचिव का चयन किया जायेगा. सभी पद में एक एक उम्मीदवार होंगे. अध्यक्ष व सचिव पद का […]

विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन

गुमला : डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन गुमला द्वारा सत्र 2017-20 के लिए चार पदों के चुनाव की अधिसूचना बुधवार को जारी कर दी गयी है. जिसमें उपाध्यक्ष, सह सचिव, कोषाध्यक्ष व संगठन सचिव का चयन किया जायेगा. सभी पद में एक एक उम्मीदवार होंगे.

अध्यक्ष व सचिव पद का मनोनयन सर्वसम्मति से पूर्व में ही हो गया है. यह जानकारी मुख्य चुनाव पदाधिकारी डॉ सतीश पाठक, सहायक चुनाव पदाधिकारी गोपाल मिस्त्री व विकास कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से दी. चुनाव की तिथि 11 दिसंबर है. चुनाव धीरज चंद्र स्मृति भवन चेंटर में होगा. निर्वाचित उम्मीदवारों की घोषणा 3 से 4 बजे तक की जायेगी. वहीं कार्यकारिणी समिति में 21 सदस्य मनोनीत होंगे. जिसमें जिला संगठन के पदाधिकारी व अन्य कार्यसमिति के सदस्य होंगे.

चुने गये छह पदाधिकारी एवं मनोनीत 15 कार्यकारिणी के सदस्य मिला कर 21 कार्यकारिणी सदस्यों का गठन होगा. चुनाव में वही दवा विक्रेता शामिल हो सकते हैं, जो एसोसिएशन के सदस्य हैं. इच्छुक उम्मीदवार चुनाव कार्यालय पाठक होम्यिो हॉल में संपर्क कर नामांकन पत्र प्राप्त कर सकते हैं. नामांकन पत्र की बिक्री 23 व 24 नवंबर 11 बजे से एक बजे, नामांकन पत्र दाखिल 25 व 26 नवंबर 11 से एक बजे तक, नामांकन पत्रों की जांच 27 नवंबर, नामांकन पत्रों की वापसी 28 व 29 नवंबर को 11 से एक बजे तक, चुनाव पदाधिकारियों द्वारा समझौता के लिए प्रयास छह दिसंबर 11 से एक बजे तक होगा. चुनाव में नामांकन शुल्क 1500 रुपया निर्धारित किया गया है. वैसे ही उम्मीदवार, प्रस्तावक, अनुमोदक हो सकते हैं, जिनका सदस्यता शुल्क वर्ष 16 तक जमा हो चुका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola