कांग्रेस में शुरू हो गया है भेदभाव : मुरली मनोहर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Nov 2016 8:51 AM (IST)
विज्ञापन

जिला कमेटी का विस्तार नहीं होने से कांग्रेस में हो रही है खींचतान गुमला : कांग्रेस पार्टी में जिला स्तर के वरिष्ठ व पुराने नेताओं को मान-सम्मान नहीं देने से नेताओं में नाराजगी है. पूर्व उपाध्यक्ष मुरली मनोहर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में अब पुरानी वो बात नहीं रही. सभी लोगों को मान-सम्मान […]
विज्ञापन
जिला कमेटी का विस्तार नहीं होने से कांग्रेस में हो रही है खींचतान
गुमला : कांग्रेस पार्टी में जिला स्तर के वरिष्ठ व पुराने नेताओं को मान-सम्मान नहीं देने से नेताओं में नाराजगी है. पूर्व उपाध्यक्ष मुरली मनोहर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में अब पुरानी वो बात नहीं रही. सभी लोगों को मान-सम्मान दिया जाता था, लेकिन अब भेदभाव शुरू हो गया है. जो बड़े नेताओं के नजदीक हैं, उन्हें पद मिल रहा है, लेकिन जो जमीनी स्तर पर काम करने वाले नेता हैं., उन्हें दरकिनार किया जा रहा है. सभी पदों पर आदिवासी नेताओं को जगह दी जा रही है. लेकिन जो गैर आदिवासी हैं, उन्हें संगठन से किनारे करने का प्रयास किया जा रहा है. कांग्रेस के कुछ बड़े नेता कांग्रेस को एक जाति की पार्टी बनाने में लगे हैं.
अगर इसमें सुधार नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में कांग्रेस के संगठन पर असर पड़ेगा. वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि जितने भी एकल पद हैं, सभी पर आदिवासियों का कब्जा है. गैर आदिवासी को दूध की छाछ की तरह हटाने का प्रयास हो रहा है. ऐसे में गुमला जिले में कांग्रेस गर्त में चला जायेगा. कुछ बड़े नेताओं के कारण संगठन का बुरा हाल हो गया है. अभी तक जिला कमेटी का विस्तार नहीं हुआ है. वन मैन अध्यक्ष के भरोसे पार्टी की गाड़ी खींची जा रही है. पूर्व महासचिव सह प्रवक्ता मानिकचंद साहू ने कहा कि संगठन को चलाने के लिए जरूरी है कि सभी को मान-सम्मान दिया जाना चाहिए. भेदभाव करने से पार्टी नहीं चलेगी. नाराजगी लाजिमी है. वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश कुमार चीनी व अकील रहमान ने कहा कि हम कांग्रेस के सारथी हैं. पार्टी का निर्णय सर्वमान्य है. मौके पर प्रेम दत्ता, एजाज अहमद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










