महिला कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Nov 2016 7:34 AM (IST)
विज्ञापन

घाघरा : प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी झारखंड राज्य के निर्देशानुसार केंद्र सरकार के तानाशाह रवैये एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लिये जाने के खिलाफ शुक्रवार को गुमला जिला महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया. घाघरा प्रखंड के चांदनी चौक में पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ […]
विज्ञापन
घाघरा : प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी झारखंड राज्य के निर्देशानुसार केंद्र सरकार के तानाशाह रवैये एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लिये जाने के खिलाफ शुक्रवार को गुमला जिला महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया.
घाघरा प्रखंड के चांदनी चौक में पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गयी. जिला अध्यक्ष बॉबी भगत के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया है. कार्यक्रम में घाघरा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार पांडेय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यदेव सिंह, सरोजनी किरण भगत, मांगो उरांव, सुलेखा उरांव, गछिता उरांव, किरण उरांव व बिरसमुनि उरांव उपस्थित थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










