दलितों व पिछड़ों के हित में काम किया : सिस्टर जयमंती
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Jul 2016 8:29 AM (IST)
विज्ञापन

रायडीह : रायडीह प्रखंड मुख्यालय स्थित संत अन्ना बालिका मवि विद्यालय मांझाटोली में मंगलवार को संत अन्ना पर्व मनाया गया. मुख्य अधिष्ठाता फादर अजीत सारस की अगुवाई में पवित्र मिस्सा बलिदान अर्पित किया गया. सिस्टर जयमंती ने अपने संदेश में कहा कि मुक्ति के इतिहास में संत अन्ना का बहुत बड़ा योगदान है. 26 जुलाई […]
विज्ञापन
रायडीह : रायडीह प्रखंड मुख्यालय स्थित संत अन्ना बालिका मवि विद्यालय मांझाटोली में मंगलवार को संत अन्ना पर्व मनाया गया.
मुख्य अधिष्ठाता फादर अजीत सारस की अगुवाई में पवित्र मिस्सा बलिदान अर्पित किया गया. सिस्टर जयमंती ने अपने संदेश में कहा कि मुक्ति के इतिहास में संत अन्ना का बहुत बड़ा योगदान है.
26 जुलाई 1897 में संत अन्ना समाज की उत्पति हुई. इस समाज की संस्थापिका माता बेरनादेत थीं. सह संस्थापिका सिस्टर सिसिलिया, सिस्टर बेरोनिका व सिस्टर मेरी थी. यह 119 वीं वर्षगांठ मनायी जा रही है.
संत अन्ना समाज विशेष कर पांच चीजों पर कार्य करती है, जिसमें प्रेरिताई, शिक्षा, रोगियों की सेवा, समाज की सेवा व सुसमाचार प्रसारण शामिल है. संत दलित एवं पिछड़ी जाति की बालिकाओं के उत्थान पर कार्य करती है. इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. मौके पर सि. पुष्पा खेस, सि. मरियम लकड़ा, सि. जसिंता कुजूर, सि. मंजरेलो, सि. अमृता, सि. स्वाति, फा. जॉन डुंगडुंग, फा. प्रदीप, फा. अभय, फा. विजय, फा. प्रेम प्रकाश सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं व शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










