नगर परिषद के कार्यों से वार्ड पार्षद नाराज

Published at :16 Jun 2016 5:35 AM (IST)
विज्ञापन
नगर परिषद के कार्यों से वार्ड पार्षद नाराज

नगर परिषद के खिलाफ आंदोलन करेंगे पार्षद गुमला : गुमला नगर परिषद के कार्यों से वार्ड पार्षद नाराज हैं. शहर में कचरों की सफाई नहीं हो रही है. शहरी जलापूर्ति योजना के तहत वार्ड नंबर 14 व 15 में अभी तक पाइप लाइन नहीं बिछी है, जिससे लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिल […]

विज्ञापन
नगर परिषद के खिलाफ आंदोलन करेंगे पार्षद
गुमला : गुमला नगर परिषद के कार्यों से वार्ड पार्षद नाराज हैं. शहर में कचरों की सफाई नहीं हो रही है. शहरी जलापूर्ति योजना के तहत वार्ड नंबर 14 व 15 में अभी तक पाइप लाइन नहीं बिछी है, जिससे लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है.
इसके अलावा बिजली की समस्या व नगर परिषद द्वारा जनता की जरूरतों के अनुसार काम नहीं करना है. पार्षदों ने कहा है कि एक सप्ताह में अगर समस्या दूर नहीं होती है, तो मजबूरन नगर परिषद में धरना-प्रदर्शन किया जायेगा. वार्ड 14 की पार्षद हेमालता देवी ने कहा कि हमारे वार्ड में अभी तक पाइप लाइन नहीं बिछी है. नगर परिषद को कहने से पीएचइडी व पीएचइडी को कहने से नगर परिषद के ऊपर पल्ला झाड़ते हैं. इससे आम जनता परेशान हैं, क्योंकि उन्हें पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है. सफाई व्यवस्था भी चौपट है.
अधिकारियों के कहने पर मजदूर भेज रहे हैं, कह कर पल्ला झाड़ देते हैं. वार्ड 15 की पार्षद सीता देवी ने कहा कि हमारे वार्ड में पाइप लाइन पूरे क्षेत्र में बिछी नहीं होने के कारण पानी की समस्या बनी हुई है.
सफाई भी नहीं हो रही है. वार्ड नंबर 18 की पार्षद ललिता देवी ने कहा कि हमारा वार्ड शहर के बीचोबीच है़ नगर परिषद की लापरवाही से नाली का कचरा सड़क पर निकाल कर छोड़ दिया गया है. कहीं-कहीं तो नाली भी साफ नहीं हुई है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है. उन्होंने कहा कि समस्या दूर नहीं होती है, तो एक सप्ताह के अंदर धरना प्रदर्शन किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola