लूट का फंडा : तालाब मरम्मत में गड़बड़ी

Published at :15 Jun 2016 7:23 AM (IST)
विज्ञापन
लूट का फंडा : तालाब मरम्मत में गड़बड़ी

भूमि संरक्षण विभाग कर रहा है गड़बड़झाला गुमला : मनरेगा के बाद अब जिले में सरकारी तालाबों के जीर्णाेद्धार के नाम पर भी गड़बड़झाला हो रहा है. गुमला प्रखंड की खरका पंचायत स्थित डुमरला गांव के तालाब का जीर्णाेद्धार किया जा रहा है. जिला भूमि संरक्षण विभाग द्वारा उक्त तालाब की मरम्मत दोबारा की जा […]

विज्ञापन
भूमि संरक्षण विभाग कर रहा है गड़बड़झाला
गुमला : मनरेगा के बाद अब जिले में सरकारी तालाबों के जीर्णाेद्धार के नाम पर भी गड़बड़झाला हो रहा है. गुमला प्रखंड की खरका पंचायत स्थित डुमरला गांव के तालाब का जीर्णाेद्धार किया जा रहा है.
जिला भूमि संरक्षण विभाग द्वारा उक्त तालाब की मरम्मत दोबारा की जा रही है. चार वर्ष पूर्व उक्त तालाब की मरम्मती व गहरीकरण का प्रस्ताव पारित हुआ था. उक्त तालाब की मरम्मत व गहरीकरण का कार्य गुमला प्रखंड कार्यालय द्वारा किया जाना था, लेकिन चार वर्ष में अब तक उक्त तालाब की न तो मरम्मत हुई और न ही गहरीकरण ही हो सका है.
वर्तमान में उसी तालाब का जीर्णाेद्धार भूमि संरक्षण विभाग द्वारा किया जा रहा है. उसमें भी कार्य में अनियमितता बरती जा रही है. इस अनियमितता की शिकायत पूर्व जिप सदस्य हंदू भगत ने गुमला डीसी से की है. इस संबंध में श्री भगत ने डीसी को ज्ञापन सौंपा है.
ज्ञापन की प्रतिलिपि झारखंड सरकार के मुख्य सचिव राजबाला वर्मा को भी प्रेषित किया है. श्री भगत ने कहा है कि प्रखंड कार्यालय गुमला द्वारा मरम्मत व गहरीकरण कराये जाने वाले तालाब का जीर्णाेद्धार जिला भूमि संरक्षण विभाग द्वारा कराया जा रहा है. मरम्मत के नाम पर सरकारी राशि की निकासी की जानी है. वर्ष 2012-13 में भूमि संरक्षण विभाग द्वारा कुल 12 तालाबों की मरम्मती में लाखों रुपये की गड़बड़ी की गयी है. इस योजना में सरकारी राशि को लूटने का काम किया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola