लाह व्यवसायी को पिस्तौल दिखा कर लूटा, मारपीट की

Published at :10 Jun 2016 7:32 AM (IST)
विज्ञापन
लाह व्यवसायी को पिस्तौल दिखा कर लूटा, मारपीट की

पालकोट (गुमला) : गुमला के पालकोट थाना क्षेत्र कर गोबरसिली कॉलोनी के समीप हथियारबंद अपराधियों ने गुरुवार को दिनदहाड़े लाह व्यवसायी राहुल साहू से लूटपाट की. अपराधियों ने पहले पिस्तौल दिखा कर व्यवसायी 20 हजार रुपये नकद और हीरो होंडा मोटरसाइकिल (जेएच5एएफ 2167) लूट लिये. उनके साथ मारपीट भी की. घटना के वक्त राहुल के […]

विज्ञापन

पालकोट (गुमला) : गुमला के पालकोट थाना क्षेत्र कर गोबरसिली कॉलोनी के समीप हथियारबंद अपराधियों ने गुरुवार को दिनदहाड़े लाह व्यवसायी राहुल साहू से लूटपाट की. अपराधियों ने पहले पिस्तौल दिखा कर व्यवसायी 20 हजार रुपये नकद और हीरो होंडा मोटरसाइकिल (जेएच5एएफ 2167) लूट लिये. उनके साथ मारपीट भी की. घटना के वक्त राहुल के दो दोस्त भी साथ में थे.

लेकिन अपराधियों के पास पिस्तौल देखकर सभी डर से बैठे रहे.लाह की खरीदारी के लिए दुकान लगायी थी : जानकारी के अनुसार, थाना चौक निवासी राहुल साहू ने लाह की खरीदारी के लिए कॉलोनी के समीप दुकान लगायी थी. तभी दिन के 11 बजे तीन अपराधी पहुंचे. पहले लाह के संबंध में बात की. इसके बाद राहुल को पिस्तौल दिखा कर रुपये की मांग करने लगे. जब राहुल ने रुपये देने से इनकार किया तो अपराधियों ने मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद सभी अपराधी अलंकेरा गांव की ओर भाग गये.पुलिस अपराधियों की तलाश में छापामारी कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola