पढ़ाने के बहाने ले जाकर दिल्ली में बेचा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Feb 2016 8:38 AM (IST)
विज्ञापन

मां शारधा ने बेटी को लाने की गुहार लगायी गुमला : चैनपुर प्रखंड के भेलवाताला गांव की शारधा टोप्पो ने सीडब्ल्यूसी को आवेदन सौंप कर अपनी बेटी को दिल्ली से लाने की गुहार लगायी है. कहा है कि उसकी 16 वर्षीय बेटी मेरी बलांस टोप्पो को उसकी चचेरी भतीजी पढ़ाने के बहाने दिल्ली ले गयी. […]
विज्ञापन
मां शारधा ने बेटी को लाने की गुहार लगायी
गुमला : चैनपुर प्रखंड के भेलवाताला गांव की शारधा टोप्पो ने सीडब्ल्यूसी को आवेदन सौंप कर अपनी बेटी को दिल्ली से लाने की गुहार लगायी है. कहा है कि उसकी 16 वर्षीय बेटी मेरी बलांस टोप्पो को उसकी चचेरी भतीजी पढ़ाने के बहाने दिल्ली ले गयी. इसके बाद उसे बेच दी.
अब मेरी बलांस कहां है, उसका पता नहीं चल रहा है. जबकि कई बार उसने अपनी भतीजी जैरागी निवासी ख्रीस्टीना खलखो से मेरी बलांस को घर लाने के लिए कहा. ख्रीस्टीना यह कह कर बात टाल दी कि वह दिल्ली में आने के बाद कहीं भाग गयी है. 29 मई 2008 से वह गायब है. सीडब्ल्यूसी सदस्य संजय भगत ने कहा कि आवेदन मिला है, मामले की जांच करते हुए लड़की को खोजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










