:3:::: एनडीए प्रत्याशी नीरू शांति की जीत सुनश्चिति

:3:::: एनडीए प्रत्याशी नीरू शांति की जीत सुनिश्चितफोटो- एलडीजीए-7 सभा को संबोधित करते दीपक प्रकाश. लोहरदगा. एनडीए प्रत्याशी नीरू शांति भगत के पक्ष में चुनाव प्रचार अभियान जिलाध्यक्ष राकेश प्रसाद, भाजपा नेता दीपक प्रकाश के नेतृत्व में किस्को, कुडू तथा कैरो प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया गया. भाजपा नेता दीपक प्रकाश ने कहा […]
:3:::: एनडीए प्रत्याशी नीरू शांति की जीत सुनिश्चितफोटो- एलडीजीए-7 सभा को संबोधित करते दीपक प्रकाश. लोहरदगा. एनडीए प्रत्याशी नीरू शांति भगत के पक्ष में चुनाव प्रचार अभियान जिलाध्यक्ष राकेश प्रसाद, भाजपा नेता दीपक प्रकाश के नेतृत्व में किस्को, कुडू तथा कैरो प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया गया. भाजपा नेता दीपक प्रकाश ने कहा कि आज से कांग्रेस की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है. झाविमो प्रत्याशी बंधु तिर्की साइबेरियन पक्षी की तरह चुनाव के समय लोहरदगा पहुंच गये हैं. चुनाव बीतने के बाद ये विलुप्त हो जायेंगे. जिला अध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कहा कि हमारी पूरी संगठनात्मक ढांचा धरातल पर वन बूथ 20 यूथ अपने बूथों पर डटे हुए हैं. हमारा हरेक कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचा रहे हैं और कांग्रेसियों को उखाड़ फेंकने में लगे हुए हैं. भाजपा कार्यकर्ताओं के बल पर ही एनडीए प्रत्याशी नीरू शांति की जीत सुनिश्चित है. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री रघुवर दास आज बुधवार को 11.30 बजे रामपुर में, 12.30 बजे किस्को में तथा 1.30 बजे कुडू प्रखंड में जनसभा को संबोधित करेंगे. नेताओं ने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कार्यक्रमस्थल का निरीक्षण भी किया. मौके पर हर्षनाथ महतो, नवीन कुमार टिंकू, राजकुमार वर्मा, सूरज मोहन साहू, प्रदीप महतो, राजेश गुप्ता, आरती सिंह, रूपलक्ष्मी मुंडा, सुदामा प्रसाद मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










