हादसे में दो लोगों की मौत, चार घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Dec 2015 7:46 AM (IST)
विज्ञापन

पालकोट/चैनपुर : गुमला जिले के पालकोट व चैनपुर में हुए सड़क हादसे में बैंक मैनेजर की पत्नी व व एक युवक की मौत हो गयी. जबकि चार लोग घायल हैं. इलाज के बाद घायलों की स्थिति ठीक है. पालकोट थाना के पोजेंगा गांव के समीप ऑल्टो कार पेड़ से टकरा गयी. इस हादसे में इलाहाबाद […]
विज्ञापन
पालकोट/चैनपुर : गुमला जिले के पालकोट व चैनपुर में हुए सड़क हादसे में बैंक मैनेजर की पत्नी व व एक युवक की मौत हो गयी. जबकि चार लोग घायल हैं. इलाज के बाद घायलों की स्थिति ठीक है.
पालकोट थाना के पोजेंगा गांव के समीप ऑल्टो कार पेड़ से टकरा गयी. इस हादसे में इलाहाबाद बैंक के मैनेजर अर्जुन मिश्रा की पत्नी निहारिका मिश्रा (55 साल) की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं अर्जुन मिश्रा, विनोद दास, मिल्ली षाड़ंगी व चालक अभय मिश्रा घायल हो गया.
सभी एक ही परिवार के हैं और पालकोट ब्राह्मण टोली के रहनेवाले हैं. जानकारी के अनुसार ये लोग सुंदरगढ़ से एक शादी समारोह से भाग कर लेकर पालकोट लौट रहे थे. तभी पोजेंगा गांव के समीप चालक का संतुलन खो गया और गाड़ी सड़क के किनारे पेड़ से जा टकरायी. गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गया. निहारिका गाड़ी से निकल कर पेड़ से जा टकरायी.
जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी अजय ठाकुर व एसआइ बिगु राम ने शव को कब्जे में कर गुमला पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. दूसरी घटना रविवार की रात को चैनपुर थाना क्षेत्र के प्रेम नगर के समीप घटी. बुकमा गांव के लक्की गोडसन एक्का (24 वर्ष) बाइक से सवार होकर छतरपुर गांव जा रहा था.
तभी संतुलन खोने से वह बाइक के साथ प्रेम नगर ढलान पुल के नीचे जा गिरा. रातभर वह पानीमें ही पड़ा रहा. जिस कारण उसकी मौत हो गयी. युवक की मौत की सूचना पर सोमवार की सुबह को थाना प्रभारी श्याम बिहारी मांझी पहुंचे और उन्होंने शव को नदी से निकाला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










