कांग्रेस पार्टी के प्रचार वाहन को रोका

Published at :07 Dec 2015 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी के प्रचार वाहन को रोका

कांग्रेस पार्टी के प्रचार वाहन को रोकाकुडू (लोहरदगा). कांग्रेस पार्टी के प्रचार वाहन में ग्रामीणों ने तोड़-फोड़ की. ग्रामीणों का आरोप था कि कांग्रेस के प्रचार वाहन में सवार कार्यकर्ता मतदाताओं को सरेआम धमका रहे थे. सूचना पाकर रात्रि में ही कुडू पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं प्रचार वाहन को थाना लेकर आयी. बताया जाता […]

विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी के प्रचार वाहन को रोकाकुडू (लोहरदगा). कांग्रेस पार्टी के प्रचार वाहन में ग्रामीणों ने तोड़-फोड़ की. ग्रामीणों का आरोप था कि कांग्रेस के प्रचार वाहन में सवार कार्यकर्ता मतदाताओं को सरेआम धमका रहे थे. सूचना पाकर रात्रि में ही कुडू पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं प्रचार वाहन को थाना लेकर आयी. बताया जाता है कि कांग्रेस पार्टी के प्रचार वाहन में सवार होकर कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रचार के लिए इटरा चडरा गांव गये थे. ग्रामीणों का आरोप है कि कार्यकर्ता धमका रहे थे कि जो आजसू को वोट देगा, अंजाम बूरा होगा. वाहन का शीशा तोड़ दिया गया. पुलिस को रात्रि में सूचना मिली. प्रभारी थानेदार शिव कुमार ठाकुर इटरा गांव पहुंचे. प्रचार वाहन को कुडू लाये. प्रभारी थाना प्रभारी श्री ठाकुर ने बताया कि प्रचार के लिए वाहन को निर्वाचन पदाधिकारी से अनुमति प्राप्त है. वाहन का शीशा तोड़ा गया है. वाहन को छोड़ दिया गया है. कोई मामला किसी ने दर्ज नहीं कराया है. लिखित मिलने पर ही प्राथमिकी दर्ज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola