अंतिम चरण को लेकर चुनाव प्रचार तेज

Published at :05 Dec 2015 6:14 PM (IST)
विज्ञापन
अंतिम चरण को लेकर चुनाव  प्रचार तेज

अंतिम चरण को लेकर चुनाव प्रचार तेज लोहरदगा. पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में भंडरा, लोहरदगा एवं कैरो में वोट डाले जायेंगे. चुनाव को लेकर क्षेत्र में गहमागहमी शुरू हो गयी है. उम्मीदवार अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए लगातार दौरा कर रहे हैं. गांवों में राजनीतिक हलचल तेज हो गयी है. हर ओर उत्साह […]

विज्ञापन

अंतिम चरण को लेकर चुनाव प्रचार तेज लोहरदगा. पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में भंडरा, लोहरदगा एवं कैरो में वोट डाले जायेंगे. चुनाव को लेकर क्षेत्र में गहमागहमी शुरू हो गयी है. उम्मीदवार अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए लगातार दौरा कर रहे हैं. गांवों में राजनीतिक हलचल तेज हो गयी है. हर ओर उत्साह का माहौल है. मतदाताओं की पूछ अचानक बढ़ गयी है. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार प्रत्याशी पूरे उत्साह के साथ रुपये खर्च कर रहे हैं. कुछ प्रत्याशियों ने अपनी जमीन गिरवी रख कर तो कुछ अपने गाय-बकरी को बेच कर पंचायत चुनाव में भाग्य अाजमा रहे हैं. विभिन्न पदों के प्रत्याशी नामांकन होने के साथ ही चुनाव प्रचार में जुट गये हैं. प्रत्याशी मतदाताओं के घर से लेकर उनके खेत खलिहानों में भी जाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं. दिन तो दिन रात को भी प्रत्याशी सोते मतदाताओं को जगा कर वोट देने की अपील कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola