एनआरसी के नाम पर किया जा रहा है संवैधानिक वोटिंग अधिकार का हनन : विजय सिंह

Updated:
विज्ञापन
एनआरसी के नाम पर किया जा रहा है संवैधानिक वोटिंग अधिकार का हनन : विजय सिंह

ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट और झारखंड नवनिर्माण दल, गुमला के बैनर तले कचहरी स्थित हड़ताली वृक्ष के पास जिला स्तरीय कैडर कन्वेंशन आयोजित हुआ.

विज्ञापन

गुमला. ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट और झारखंड नवनिर्माण दल, गुमला के बैनर तले कचहरी स्थित हड़ताली वृक्ष के पास जिला स्तरीय कैडर कन्वेंशन आयोजित हुआ. महिला नेत्री पुष्पा उरांव की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने शहीदों के सपनों को पूरा करने और उनके बलिदान को अमर बनाने का संकल्प लिया. झारखंड नवनिर्माण दल के केंद्रीय संयोजक विजय सिंह ने सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि लोकतंत्र कमजोर हो रहा है और चुनाव आयोग जैसी संस्थाएं निष्पक्ष चुनाव कराने में विफल साबित हो रही हैं. उन्होंने एसआईआर के नाम पर आम जनता के संवैधानिक वोटिंग अधिकारों के हनन का आरोप लगाया. बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गयी. 18 मई को गुमला जिला मुख्यालय में संकल्प सभा, 21 मई को घाघरा प्रखंड मुख्यालय में जन समस्या संग्रह बैठक, 9 जून को रांची में वीर बिरसा मुंडा शहादत दिवस पर संकल्प कार्यक्रम और 30 जून को रोजगार सामाजिक अधिकार सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया. महिला नेत्री पुष्पा उरांव ने जिले में महिलाओं और बच्चियों पर बढ़ते अत्याचार के खिलाफ आंदोलन की आवश्यकता पर जोर दिया. इस अवसर पर जिला प्रभारी जीवन भगत, आदित्य सिंह, सरफुद्दीन अंसारी, शिवप्रसाद साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola