महिला डॉक्टर की अंगूठी चोरी का मामला निकला झूठा, सफाईकर्मी ने मांगा न्याय

Updated:
विज्ञापन

गुमला सदर अस्पताल में डॉक्टर की अंगूठी चोरी का मामला झूठा निकला। सफाईकर्मी ने झूठे आरोप लगाने पर न्याय की मांग की है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

गुमला. सदर अस्पताल गुमला की महिला डॉक्टर की सोने की अंगूठी चोरी का चर्चित मामला आखिरकार गलत साबित हुआ. जिस अंगूठी के चोरी होने की शिकायत थाना तक पहुंची थी, वह बाद में डॉक्टर के ही दराज से बरामद हो गयी. अंगूठी मिलने के बाद अब मामले में डॉक्टर की कार्यशैली और शिकायत को लेकर सवाल उठने लगे हैं. इस संबंध में सदर अस्पताल में कार्यरत सफाईकर्मी आशा देवी ने सिविल सर्जन डॉ शंभूनाथ चौधरी और अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अनुपम किशोर को आवेदन देकर झूठा आरोप लगाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने की शिकायत की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

हरिओम कॉलोनी निवासी आशा देवी ने बताया कि वह पिछले 13 वर्षों से अस्पताल में सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत हैं और उनके कार्यकाल में कभी कोई शिकायत नहीं हुई. उन्होंने आवेदन में कहा है कि 29 मई को डॉक्टर के कमरे से अंगूठी गायब होने के बाद संदेह के आधार पर उनका नाम लिया गया.

एक जुलाई को उनसे पूछताछ की गयी, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची और उन्हें मानसिक परेशानी झेलनी पड़ी. आशा देवी के अनुसार आठ जुलाई की रात ड्यूटी के दौरान डॉक्टर के कमरे के लॉकर से वही अंगूठी बरामद हुई. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई और न्याय दिलाने की मांग की है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola