Gumla News: टांगीनाथ धाम में टूटा पेवर ब्लॉक देख भड़के डीसी, मरम्मत और साफ-सफाई का दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन

टांगीनाथ धाम का निरीक्षण करते उपायुक्त | Prabhat Khabar Network

गुमला उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने ऐतिहासिक टांगीनाथ धाम का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं और सौंदर्यीकरण को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

गुमला: उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने बुधवार को जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल टांगीनाथ धाम का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने धाम परिसर में श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध प्राथमिक सुविधाओं, साफ-सफाई, विधि-व्यवस्था एवं सौंदर्यीकरण से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने धाम परिसर में कुछ जगहों पर पेवर ब्लॉक टूटा हुआ पाया. उन्होंने टूटे पेवर ब्लॉक की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर कराने का निर्देश दिया. इसके साथ ही नियमित साफ-सफाई, बाउंड्री निर्माण सहित अन्य आवश्यक मरम्मत कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर कराने को कहा.

श्रद्धालुओं की सुविधा पर विशेष जोर

उपायुक्त ने कहा कि टांगीनाथ धाम में गुमला जिले के साथ-साथ अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं. ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिसर में आवश्यक प्राथमिक सुविधाओं की उपलब्धता एवं समुचित रखरखाव सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है.

उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने तथा परिसर के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया.

निरीक्षण के दौरान बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola