श्रमदान व जनसहयोग से बनायी डेढ़ किमी सड़क

Updated:
विज्ञापन
श्रमदान व जनसहयोग से बनायी डेढ़ किमी सड़क

श्रमदान से सड़क बनाते ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

झारखंड के घाघरा प्रखंड में ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के बाद खुद आर्थिक सहयोग और श्रमदान से डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कर मिसाल पेश की है।

विज्ञापन

घाघरा. घाघरा प्रखंड के बड़काडीह डीपाटोली से गड़ियाटोली तक लगभग डेढ़ किमी लंबी सड़क का निर्माण ग्रामीणों ने आर्थिक सहयोग व श्रमदान से पूरा कर मिसाल पेश की है. ग्रामीणों ने बताया कि गड़ियाटोली पहुंचने के लिए अब तक लोगों को मुख्य सड़क से लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, जबकि पगडंडी के सहारे आवागमन करना मजबूरी थी.

ग्रामीणों के अनुसार वर्षों से सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी, लेकिन जनप्रतिनिधियों की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गयी. लगातार उपेक्षा के बाद ग्रामीणों ने बैठक कर स्वयं सड़क बनाने का निर्णय लिया. मौके पर लालदेव उरांव, लाला उरांव, विनोद उरांव, बुधवा उरांव, सोमा उरांव, चंदन उरांव, अरविंद उरांव, लक्ष्मण उरांव आदि उपस्थित थे.


विज्ञापन
Durjay Paswan

लेखक के बारे में

By Durjay Paswan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola