गुमला में आसमानी बिजली का कहर, वज्रपात से वृद्ध व युवती की मौत

Updated:
विज्ञापन

मृतका का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

गुमला के बसिया और सिसई में वज्रपात से एक वृद्ध और एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई। मवेशी चराने और खेत में काम करने के दौरान हुई यह दुखद घटना।

विज्ञापन

गुमला : गुमला के बसिया अनुमंडल क्षेत्र में शुक्रवार को वज्रपात की दो अलग-अलग घटनाओं में एक वृद्ध और एक युवती की मौत हो गयी. पहली घटना गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र स्थित छारदा गांव की है. जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय शिवव्रत गोप सुबह अपने मवेशियों को चराने के लिये घर से कुछ दूरी पर गया था. इसी दौरान अचानक मौसम बदल गया और तेज बारिश शुरू हो गयी. बारिश से बचने के लिये वे एक पीपल के पेड़ के नीचे खड़ा हो गया. तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर परिजन उन्हें तत्काल रेफरल अस्पताल सिसई ले गये, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं दूसरी घटना बसिया थाना के महाराजगंज गांव की है. जहां 24 वर्षीय सुजीता कुमारी शकरकंद की फसल लगाने के लिये अपने खेत गयी थी. इसी दौरान वह वज्रपात की चपेट में आ गयी. परिजन उन्हें तत्काल रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

मृतका के पति हरि बड़ाइक ने बताया कि उनकी पत्नी अपने पीछे दो वर्षीय पुत्र अनुराग बड़ाइक को छोड़ गयी है. उन्होंने जिला प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है. दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola