परिवार संग बाबा टांगीनाथ धाम पहुंचीं मंत्री दीपिका सिंह पांडे, विकास कार्यों का लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन

पूजा करती दीपिका पांडे | Prabhat Khabar Network

झारखंड की मंत्री दीपिका सिंह पांडे ने परिवार संग बाबा टांगीनाथ धाम में पूजा की और धार्मिक पर्यटन के विकास के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, डुमरी

आपके शहर में

विज्ञापन

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका सिंह पांडे शनिवार को अपने परिवार के साथ प्रसिद्ध बाबा टांगीनाथ धाम पहुंचीं, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया. धाम के मुख्य पुजारी बैगा रामकृपाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई और राज्य की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की. पूजा के बाद मंत्री ने टांगीनाथ धाम विकास समिति के सदस्यों के साथ पूरे परिसर का भ्रमण कर विकास कार्यों का निरीक्षण किया.

उन्होंने धाम को धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने के लिये आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली और समिति से विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराने को कहा, ताकि योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य कराया जा सके. भ्रमण के दौरान मंत्री ने धाम के प्रसिद्ध त्रिशूल की धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की. समिति के सदस्यों ने उनसे त्रिशूल से जुड़ी मान्यताओं और श्रद्धालुओं की आस्था पर चर्चा की.

निरीक्षण के दौरान हवन कुंड के पास कचरा देख मंत्री ने तत्काल सफाई कराने तथा उसकी सुरक्षा और पवित्रता बनाये रखने के लिये चारों ओर जाली लगाने का निर्देश दिया. उन्होंने विकास समिति को बैठक के लिये आमंत्रित करते हुए आश्वस्त किया कि सरकार बाबा टांगीनाथ धाम के समग्र विकास के लिये हरसंभव प्रयास करेगी. इस अवसर पर बीडीओ उमेश कुमार स्वासी, अरविंद सिंह, वीरेंद्र जायसवाल, गोबिंद साय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola