कोनबीर भिखारियेट महिला संघ की 31वीं वार्षिक आमसभा संपन्न, विवियाना लकड़ा चुनी गयी सभानेत्री

Updated:
विज्ञापन
कोनबीर भिखारियेट महिला संघ की 31वीं वार्षिक आमसभा संपन्न, विवियाना लकड़ा चुनी गयी सभानेत्री

बसिया प्रखंड के तुरबुंगा पल्ली में कोनबीर नवाटोली भिखारियेट काथलिक महिला संघ की दो दिवसीय 31वीं वार्षिक आमसभा शनिवार और रविवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बसिया

बसिया प्रखंड के तुरबुंगा पल्ली में कोनबीर नवाटोली भिखारियेट काथलिक महिला संघ की दो दिवसीय 31वीं वार्षिक आमसभा शनिवार और रविवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई. इस आयोजन में तुरबुंगा, दलमादी, केमताटोली, कोनबीर, नवाटोली, अघरमा और रामपुर (अमरदीप) पल्ली के श्रद्धालु शामिल हुए. प्रथम दिन सर्वसम्मति से नई कमेटी का चुनाव किया गया, जिसमें विवियाना लकड़ा, कोनबीर को सभानेत्री, बसंती डूंगडुंग, दलमादी को उपसभानेत्री, सलोमी मिंज, कोनबीर को सचिव, फुलमनी टोपनो, केमताटोली को उपसचिव, निर्मला सुरीन को कोषाध्यक्ष तथा रोसालिया सोरेंग को उपकोषाध्यक्ष चुना गया. साथ ही सभी पल्ली की सभानेत्रियों को सलाहकार नियुक्त किया गया. पहले दिन बाइबल पाठ, प्रार्थना, पल्ली रिपोर्ट और माता मरियम की भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी. दूसरे दिन की शुरुआत फादर डीन हेरमन अमृत तिर्की द्वारा पावन ख्रीस्तयाग और मोनिका की तस्वीर पर माल्यार्पण से हुई. मुख्य अतिथि के रूप में सिसई विधायक जिग्गा सुसारन होरो और कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी उपस्थित रहे. कार्यक्रम को सामाजिक कार्यकर्ता ग्लैडसन डूंगडुंग, जिप सदस्य सह दलमादी सभानेत्री बसंती डूंगडुंग, फादर डीन हेरमन अमृत तिर्की, प्रकाश मिंज, निर्मला सुरीन और मटिल्डा डूंगडुंग ने संबोधित किया. वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण और सामाजिक एकजुटता पर बल दिया.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola