पेंशनर समाज जिला समिति की बैठक

पेंशनर समाज जिला समिति की बैठक फोटोफाइल:28एसआइएम:1-बैठक में उपस्थित समिति के पदाधिकारीसिमडेगा. कचहरी परिसर स्थित पेंशनर समाज कार्यालय में झारखंड राज्य पेंशनर समाज जिला समिति की बैठक जिला अध्यक्ष इग्नेस तिर्की की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पेंशनरों के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गयी. कहा गया कि पेंशनधारियों की समस्याओं का समाधान कोषागार एवं […]
पेंशनर समाज जिला समिति की बैठक फोटोफाइल:28एसआइएम:1-बैठक में उपस्थित समिति के पदाधिकारीसिमडेगा. कचहरी परिसर स्थित पेंशनर समाज कार्यालय में झारखंड राज्य पेंशनर समाज जिला समिति की बैठक जिला अध्यक्ष इग्नेस तिर्की की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पेंशनरों के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गयी. कहा गया कि पेंशनधारियों की समस्याओं का समाधान कोषागार एवं बैंकों में कराया गया है, किंतु इसके बावजूद अभी तक बैंकों में पेंशन लंबित है जो चिंता का विषय है. बैठक में समाज द्वारा पेंशनधारियों के लिए अब तक किये गये कार्य का ब्योरा प्रस्तुत किया गया. जानकारी दी गयी कि समस्याओं को लेकर पेंशनर समाज का एक प्रतिनिधि मंडल शीघ्र ही भारतीय स्टेट बैंक के उप महाप्रबंधक से मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत करायेगा. इस अवसर पर समाज क सचिव रामकैलाश राम, मार्टिन लुगून, लूथर केरकेट्टा, स्टीफन टेटे आदि ने अपने विचार व्यक्त किये. बैठक में रामविलास शर्मा, सुमेश्वर प्रसाद, नागेश्वर प्रसाद चौधरी, नाथुन सिंह, जोसेफ डुंगडुंग, इलियस डुंगडुंग, ख्रिस्तोफर लकड़ा, जुलयुस लकड़ा, सेमरेन किड़ो, मार्टिन लुगून, ग्लोरिया सोरेंग, सेलेस्टीना बा, दोमनिक बिलुंग, रोसालिया कुल्लू, मेर्खा आलो बाड़ा, सुफिया किड़ो, अनस्तासियुस बा,दुवराज बड़ाइक, आंद्रेसियुस किड़ो, मेरी तोपनो, प्रिस्का टेटे, सुलेमान तिर्की, विलियम किड़ो आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










