गांव की समस्याओं को जाना

Published at :28 Nov 2015 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
गांव की समस्याओं को जाना

गांव की समस्याओं को जाना फोटो-एलडीजीए- 13 ग्रामीणों के साथ प्रदेश अध्यक्ष. लोहरदगा. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखदेव भगत सदर प्रखंड के नदिया गांव का दौरा कर वहां के ग्रामीणों से रू-ब-रू हुए. गांव पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया. ग्रामीणों ने श्री भगत को समस्याओं से अवगत कराते हुए उसके निराकरण करने […]

विज्ञापन

गांव की समस्याओं को जाना फोटो-एलडीजीए- 13 ग्रामीणों के साथ प्रदेश अध्यक्ष. लोहरदगा. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखदेव भगत सदर प्रखंड के नदिया गांव का दौरा कर वहां के ग्रामीणों से रू-ब-रू हुए. गांव पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया. ग्रामीणों ने श्री भगत को समस्याओं से अवगत कराते हुए उसके निराकरण करने की मांग की. श्री भगत ने कहा कि कांग्रेस का हाथ गरीबों के साथ, आजसू भाजपा का हाथ अमीरों के साथ है. राज्य में पहली बार भाजपा आजसू की स्थायी सरकार होने के बावजूद यहां की जनता बुनियादी समस्याओं से जुझ रही है. जिले में समस्याएं बढ़ती जा रही है, जिसे दूर करने का पहल नहीं हो रहा है. जिले में सूखा पड़ने के बावजूद अभी तक राहत कार्य नहीं चला रही है. किसाने पलायन को मजबूर हैं. मौके पर मनोज सोन तिर्की, सुनिल महली, जयराम उरांव, हरि उरांव, अभय साव, रघु साव, बिंदिया उरांव, रवनी उरांव, सोमा पाहन, सुखू उरांव, रावना उरांव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola