: जागते रहो और प्रार्थना करो

Published at :28 Nov 2015 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
: जागते रहो और प्रार्थना करो

: जागते रहो और प्रार्थना करो गुमला. संत स्टेफन स्कूल दुंदुरिया में यीशु बुलाता है प्रार्थना का दो दिनी शिविर शनिवार से शुरू हुआ. इस अवसर पर विश्वासियों के लिए संयुक्त रूप से प्रार्थना किया गया. मौके पर पास्टर ओहमस लकड़ा ने जागते रहो, प्रार्थना करो और पवित्र वचन के बारे में जानकारी दी. कहा […]

विज्ञापन

: जागते रहो और प्रार्थना करो गुमला. संत स्टेफन स्कूल दुंदुरिया में यीशु बुलाता है प्रार्थना का दो दिनी शिविर शनिवार से शुरू हुआ. इस अवसर पर विश्वासियों के लिए संयुक्त रूप से प्रार्थना किया गया. मौके पर पास्टर ओहमस लकड़ा ने जागते रहो, प्रार्थना करो और पवित्र वचन के बारे में जानकारी दी. कहा कि यीशु हमारे साथ हैं. प्रभू यीशु कहते हैं कि जागते रहो और प्रार्थना करो. मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं. प्रभु यीशु कहते हैं कि हमेशा दीन दु:खियों की सेवा करो. बड़ों का सम्मान करो और छोटे को स्नेह दो. हमें प्रभु यीशु के इन बातों को आत्मसात कर अमल करना है. दुनिया में सुख शांति स्थापित करने के लिए ये जरूरी है. हमें दूसरों से हमेशा प्रेम से मिलना-जुलना चाहिए. किसी के लिए दिल में किसी प्रकार के ईर्ष्या अथवा द्वेष भावना मन में नहीं रखना चाहिए. इस अवसर पर निभा कुजूर, प्रेम सिंह, प्रवीण बाड़ा, जकारिया बाड़ा, सुमिता चटर्जी, राजनील तिग्गा सहित सैकड़ों ख्रीस्त विश्वासी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola