लोहरदगा में लगा है नेताओं का जमावड़ा

Published at :28 Nov 2015 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
लोहरदगा में लगा है नेताओं का जमावड़ा

लोहरदगा में लगा है नेताओं का जमावड़ा फोटो- एलडीजीए – 10, सुखदेव भगत के समर्थन में धीरज साहू एवं रामेश्वर उरांव. लोहरदगा. विधान सभा उप चुनाव की सरगर्मी लगातार तेज होती जा रही है. लगभग सभी दल के वरीय नेता लोहरदगा में कैंप किये हुए हैं. हर दल के नेता अपने प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित […]

विज्ञापन

लोहरदगा में लगा है नेताओं का जमावड़ा फोटो- एलडीजीए – 10, सुखदेव भगत के समर्थन में धीरज साहू एवं रामेश्वर उरांव. लोहरदगा. विधान सभा उप चुनाव की सरगर्मी लगातार तेज होती जा रही है. लगभग सभी दल के वरीय नेता लोहरदगा में कैंप किये हुए हैं. हर दल के नेता अपने प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित बता रहे हैं. पूरा प्रदेश कांग्रेस कमेटी लोहरदगा में कैंप किये हुए है. सुखदेव भगत के लिए सबसे सुखद बात ये है कि उन्हें इस बार राज्य सभा सांसद धीरज प्रसाद साहू एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव का साथ मिल रहा है. झारखंड विकास मोरचा के उम्मीदवार बंधु तिर्की के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए बाबूलाल मरांडी व प्रदीप यादव कैंप किये हुए हैं. श्री तिर्की स्वयं रात-दिन ग्रामीण इलाकों का भ्रमण कर अपनी स्थिति को लगातार मजबूत कर रहें हैं. आजसू प्रत्याशी नीरू शांति भगत को भाजपाइयों का भी साथ मिल रहा है. आजसू एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करने कई मंत्री लोहरदगा आ चुके हैं. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय भी लोहरदगा आकर एनडीए प्रत्याशी की जीत के लिए रण्नीति बना चुके हैं. भाजपा के लिए यह सिट प्रतिष्ठावाली सीट बन गयी है. नामांकन के समय ही लोगों ने अपनी ताकत दिखा दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola