कुरीतियों से दूर रहें

Published at :26 Nov 2015 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
कुरीतियों से दूर रहें

कुरीतियों से दूर रहें गुमला. श्रीमारवाड़ी पंचायत समिति गुमला की बैठक गुरुवार को सिसई रोड स्थित पोद्दार धर्मशाला में हुई. बैठक में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष गोवर्द्धन गाड़ोदिया, प्रांतीय महामंत्री बसंत मित्तल व अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के उपाध्यक्ष विनय सरावगी उपस्थित थे. गोवर्द्धन गाड़ोदिया ने संयुक्त परिवार एवं संस्कारित परिवार की […]

विज्ञापन

कुरीतियों से दूर रहें गुमला. श्रीमारवाड़ी पंचायत समिति गुमला की बैठक गुरुवार को सिसई रोड स्थित पोद्दार धर्मशाला में हुई. बैठक में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष गोवर्द्धन गाड़ोदिया, प्रांतीय महामंत्री बसंत मित्तल व अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के उपाध्यक्ष विनय सरावगी उपस्थित थे. गोवर्द्धन गाड़ोदिया ने संयुक्त परिवार एवं संस्कारित परिवार की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि वर्तमान समय में समाज में व्याप्त विभिन्न प्रकार के कुरीतियों से दूर रहने की जरूरत है. विनय सरावगी ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी मारवाड़ी छात्रों को सालाना दो लाख रुपये तक आर्थिक सहायता दी जायेगी. बसंत मित्तल ने कहा कि 15 दिसंबर से एक जनवरी के बीच में स्थानीय पंचायत चुनाव करा लें. इस अवसर पर बैठक में उपस्थित लोगों के बीच झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संविधान की प्रतियां वितरण किया गया और अपेक्षित संसोधन व सुझाव देने का आग्रह किया गया. बैठक की अध्यक्ष्ता सीताराम फोगला ने की. मौके पर सचिव पवन अग्रवाल, उपाध्यक्ष महावीर साबू, मदन मालानी, भगवान साबू, संतोष अग्रवाल, राजू गाड़ोदिया, कमल साबू, प्रदीप खंडेलवाल, महावीर शर्मा, नटवर लाल अग्रवाल, अनिल अग्रवाल आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola