लीड के साथ:::: मतदानकर्मी आज कलस्टर रवाना होंगे

लीड के साथ:::: मतदानकर्मी आज कलस्टर रवाना होंगे 26 गुम 3 में वीडियो कांफ्रेंसिंग करते डीसी.प्रतिनिधि, गुमलात्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण के होनेवाले मतदान कार्य के लिए पीठासीन पदाधिकारी व कर्मियों का सूची तैयार कर ली गयी है. इसे लेकर गुरुवार को समाहरणालय परिसर स्थित एनआइसी के वीडियो कॉन्फ्रेंस हॉल में थर्ड रेंडमाइजेशन हुआ. […]
लीड के साथ:::: मतदानकर्मी आज कलस्टर रवाना होंगे 26 गुम 3 में वीडियो कांफ्रेंसिंग करते डीसी.प्रतिनिधि, गुमलात्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण के होनेवाले मतदान कार्य के लिए पीठासीन पदाधिकारी व कर्मियों का सूची तैयार कर ली गयी है. इसे लेकर गुरुवार को समाहरणालय परिसर स्थित एनआइसी के वीडियो कॉन्फ्रेंस हॉल में थर्ड रेंडमाइजेशन हुआ. डीसी दिनेशचंद्र मिश्र, डीडीसी चंद्रकिशोर उरांव सहित जिला पंचायत राज पदाधिकारी, ऑब्जर्वर व एनआइसी के डीआइओ हरेंद्र सिंह ने थर्ड रेंडमाइजेशन किया. द्वितीय चरण का मतदान गुमला जिला के भरनो, बसिया व कामडारा प्रखंड में 28 नवंबर को होना है. तीनों प्रखंड क्षेत्रों में मतदान के लिए कुल 459 मतदान केंद्र बनाया गया है. जिसमें भरनो में 171, बसिया में 160 व कामडारा प्रखंड क्षेत्र में 128 मतदान केंद्र बनाया गया है. इन सभी मतदान केंद्रों पर मतदान कार्य के लिए कुल 2020 कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है. जिसमें 184 कर्मी रिजर्व में रहेंगे. आपातकालीन स्थिति में रिजर्व कर्मियों को मतदान कार्य के लिए भेजा जायेगा. रेंडमाइजेशन के दौरान डीसी ने पार्टीवार द्वितीय चरण के मतदान कार्य में शामिल होनेवाले सभी कर्मियों की सूची का जायजा लिया. 27 नवंबर को सभी कर्मी गुमला के केओ कॉलेज परिसर स्थित सेक्टर से अपने-अपने कलस्टरों व मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










