लीड... 241 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

Published at :16 Nov 2015 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
लीड... 241 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

लीड… 241 उम्मीदवारों ने किया नामांकन सिसई, घाघरा व बिशुनपुर प्रखंड क्षेत्र के लिए जिप, मुखिया, पंसस व वार्ड के उम्मीदवारों ने परचा दाखिल किया 16 गुम 6 में नामांकन करने जाती जिप प्रत्याशी.16 गुम 7 में चुनाव प्रचार करती प्रत्याशी.16 गुम 8 से लेकर 15 तक बिशुनपुर प्रखंड के प्रत्याशी.16 गुम 23 से लेकर […]

विज्ञापन

लीड… 241 उम्मीदवारों ने किया नामांकन सिसई, घाघरा व बिशुनपुर प्रखंड क्षेत्र के लिए जिप, मुखिया, पंसस व वार्ड के उम्मीदवारों ने परचा दाखिल किया 16 गुम 6 में नामांकन करने जाती जिप प्रत्याशी.16 गुम 7 में चुनाव प्रचार करती प्रत्याशी.16 गुम 8 से लेकर 15 तक बिशुनपुर प्रखंड के प्रत्याशी.16 गुम 23 से लेकर 31 तक घाघरा प्रखंड के प्रत्याशी.प्रतिनिधि, गुमलात्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे चरण के नामांकन के तीसरे दिन सोमवार को सिसई, घाघरा व बिशुनपुर प्रखंड क्षेत्र के लिए जिला परिषद, मुखिया, पंसस और वार्ड के कुल 241 उम्मीदवारों ने निर्वाची पदाधिकारियों के समक्ष नामांकन परचा दाखिल किया है. गुमला में निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्त्ता के समक्ष जिला परिषद के लिए पांच, सिसई में मुखिया के 25, वार्ड के 70, घाघरा में मुखिया के 30 वार्ड के 36 और बिशुनपुर में मुखिया के 24 व वार्ड के 23 उम्मीदवारों ने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन परचा दाखिल किया है. घाघरा से जिप प्रत्याशी शंभु उरांव ने नामांकन किया है. वहीं पंसस के लिए ने गुमला में निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी डॉक्टर नेहा अरोड़ा के समक्ष 38 उम्मीदवारों ने नामांकन परचा दाखिल किया है. सिसई से मंगला चरण उरांव, किरण बाड़ा, अरुणा कुमारी व सोमा उरांव तथा घाघरा से शंभु उरांव ने जिला परिषद के लिए नामांकन परचा दाखिल किया है. वहीं सिसई में मुखिया के लिए लरंगों पंचायत से सुफल उरांव, पुसो से जवाकुसुम टोप्पो, लक्ष्मी देवी, बोंडो से वीणा उरांव, कमलेश उरांव, छारदा से मनोरमा देवी, भुरसो से शंकर उरांव, बिरसा उरांव, घाघरा से विजय लक्ष्मी बेक, शिवनाथपुर से फ्लोरेंस देवी, सुरेंद्र उरांव, मांगा उरांव, कुदरा से अनिता उरांइन, भदौली से रेणु कुमारी, इरकन लकड़ा, लकेया से सुगिया देवी, जयंती टोप्पो, सिसई से सुमति कुमारी, बरगांव उत्तरी से पुष्पिता मिंज, बेनामी देवी, सुनीता कुमारी, मंजू देवी, रेड़वा से इंद्रदेव उरांव, मंगरा खड़िया व ओलमुंडा पंचायत से राजेंद्र बड़ाइक ने नामांकन परचा दाखिल किया है. इसी तरह घाघरा प्रखंड क्षेत्र के देवाकी पंचायत से नीलमणि देवी, जगेश्वर उरांव, जतरा उरांव, लक्ष्मण उरांव, सुमित्रा देवी, गौरा लोहरा, भिखारी लोहरा, बेलागढ़ा से धनेश्वर उरांव, झरिया भगत, विमरला से सुषमा उरांव, कुगांव से किशोर उरांव, शीलवंती देवी, लक्ष्मी बड़ाइक, विपती उरांव, चुंदरी से किरण देवी, सोमा भगत, रूकी से उमा भगत, बदरी से बिरसमणि उरांव, बिरसमणि देवी, चपका से सुमित भगत, झारी उरांव, बंधनू उरांव, सेहल से मंगल उरांव, घुड़ा उरांव, नवल किशोर सिंह खेरवार, आदर से राजू उरांव, अरंगी से शांति एक्का, दिगांव से जनकराज भगत, बुधमन खड़िया तथा बिशुनपुर प्रखंड क्षेत्र के निरासी पंचायत से दिलू महली, बालकृष्ण उरांव, जयप्रकाश उरांव, रामलाल उरांव, बुधराम भगत, कमलेश उरांव, कुंती देवी, घाघरा से उषा किरण कुजूर, कौशल्या तिर्की, सरिता देवी, रंजीता नगेसिया, नरमा से वासुदेव नारायण मुंडा, जयनंदन बड़ाइक, प्रशन्न टोप्पो, सेरका से किनवा उरांव, बनारी से मंजू देवी, रोजलीन तिर्की, देवंती देवी, सुकांति देवी, गुरदरी से सुवानी एक्का, अमतीपानी से नीलम भगत, सुरेश भगत व विनोद भगत ने नामांकन परचा दाखिल किया है. 327 नामांकन प्रपत्र बिके: सिसई, घाघरा व बिशुनपुर प्रखंड क्षेत्र के लिए सोमवार को जिला परिषद, मुखिया, पंसस व वार्ड के कुल 327 नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हुई. जिसमें एक जिला परिषद, मुखिया के 77, पंसस के 47 और वार्ड के 202 नामांकन पत्र है. भरनो. प्रखंड क्षेत्र के उत्तरी भाग से जिप सदस्य की प्रत्याशी संजीदा खातून ने सोमवार को मिशन चौक भरनो में अपने चुनावी कार्यालय का उदघाटन कर क्षेत्र के मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट डालने की अपील की. मौके पर अमजद चौधरी, जहांगीर आलम, शकील खान, सुकरा उरांव, सौकत खान, कलाम अंसारी, हलीम कोतवार, समन कोटवार, रविकांत बाड़ा सहित कई लोग उपस्थित थे. भरनो. जिप सदस्य की प्रत्याशी जहांआरा खातून ने सोमवार को क्षेत्र के मलगो, परसा, बुढ़ीपाट, पबेया, दक्षिणी भरनो का दौरा कर ग्रामीणों के साथ बैठक कर लोगों को अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. भरनो. जिप सदस्य की प्रत्याशी पूजा कुमारी ने सोमवार को अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र के कुमड़ो, भगतटोली, डुंबो, समसेरा, अमलिया, खरका गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों के साथ बैठक की और अपने पक्ष में वोट करने की अपील की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola