पेट्रोल पंप लूटकांड में अपराधी गिरफ्तार

पेट्रोल पंप लूटकांड में अपराधी गिरफ्तार सिमडेगा. बांसजोर पुलिस ने गिनीकेरा पेट्रोल पंप लूट कांड के चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों ने 30 अक्तूबर को उक्त पेट्रोल में लूटपाट की थी. बांसजोर ओपी प्रभारी सामुएल लिंडा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में अंधारी धंगरीनाचा बिरमित्रापुर निवासी दीपक केरकेट्टा, टाटी टोनिया जलडेगा […]
पेट्रोल पंप लूटकांड में अपराधी गिरफ्तार सिमडेगा. बांसजोर पुलिस ने गिनीकेरा पेट्रोल पंप लूट कांड के चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों ने 30 अक्तूबर को उक्त पेट्रोल में लूटपाट की थी. बांसजोर ओपी प्रभारी सामुएल लिंडा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में अंधारी धंगरीनाचा बिरमित्रापुर निवासी दीपक केरकेट्टा, टाटी टोनिया जलडेगा निवासी मनीष उर्फ मौजस कंडूलना, मसूरीबेड़ा जलडेगा निवासी छोटू कंडुलना व रायबोगा झुरमुर निवासी सामुएल एक्का शामिल हैं. गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूटी गयी एक मोटरसाइकिल व मोबाइल बरामद किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










