श्रद्धा के साथ हुई चत्रिगुप्त पूजा

Updated at :13 Nov 2015 7:22 PM
विज्ञापन
श्रद्धा के साथ हुई चत्रिगुप्त पूजा

श्रद्धा के साथ हुई चित्रगुप्त पूजा फोटोफाइल:13एसआइएम:10-पूजा अर्चना करते श्रद्धालुसिमडेगा. प्रिंस चौक स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में चित्रगुप्त पूजा आस्था व श्रद्धा के साथ मनाया गया. इस अवसर पर आकर्षक पंडाल का निर्माण कर भगवान चित्रगुप्त महाराज की प्रतिमा स्थापित कर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की तथा प्रसाद ग्रहण किया. पूजा- अर्चना पंडित […]

विज्ञापन

श्रद्धा के साथ हुई चित्रगुप्त पूजा फोटोफाइल:13एसआइएम:10-पूजा अर्चना करते श्रद्धालुसिमडेगा. प्रिंस चौक स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में चित्रगुप्त पूजा आस्था व श्रद्धा के साथ मनाया गया. इस अवसर पर आकर्षक पंडाल का निर्माण कर भगवान चित्रगुप्त महाराज की प्रतिमा स्थापित कर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की तथा प्रसाद ग्रहण किया. पूजा- अर्चना पंडित श्याम सुंदर मिश्रा ने संपन्न करायी. कायस्थ परिवार के लोगों ने कलम, दवात समर्पित कर भगवान चित्रगुप्त की विधिवत पूजा अर्चना की. संध्या छह बजे आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ. रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें स्कूली बच्चों ने भाग लिया. पूजा को सफल बनाने में निरंजन प्रसाद, मोहन सक्सेना, संतोष सिन्हा, रवि बक्शी, अजय अखौरी, निशित कुमार सिन्हा, नरेंद्र श्रीवास्तव, उपेंद्र श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव , मनोज कुमार सिन्हा के अलावा अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola